Advertisement

Loading Ad...

भृंगराज है बालों के लिए वरदान! जानें कैसे घर पर बनाएं इसका तेल और पाएं मजबूत, काले-घने बाल

भृंगराज का वैज्ञानिक नाम 'एक्लिप्टा अल्बा' है. यह एस्टेरेसी परिवार से संबंधित है और इसे अंग्रेजी में फाल्स डेजी और आम बोलचाल की भाषा में घमरा और भांगड़ा जैसे नामों से जाना जाता है. यह भारत, चीन, थाईलैंड और ब्राजील जैसे देशों में आमतौर पर दलदली स्थानों में पाया जाता है. यह घरों के आस-पास के मैदान में आसानी से उग जाता है.

Loading Ad...

घने, काले और लंबे बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण बालों का झड़ना, सफेद होना और पतला होना एक आम समस्या बन गई है. ऐसे में प्रकृति का एक अनमोल वरदान हमारी मदद कर सकता है - वह है भृंगराज (Bhringraj). आयुर्वेद में इसे 'केशराज' यानी बालों का राजा कहा जाता है. यह सिर्फ बालों को काला और घना ही नहीं बनाता, बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत कर कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने बालों की सेहत सुधारना चाहते हैं, तो भृंगराज का तेल आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

क्या है भृंगराज?

भृंगराज का वैज्ञानिक नाम 'एक्लिप्टा अल्बा' है. यह एस्टेरेसी परिवार से संबंधित है और इसे अंग्रेजी में फाल्स डेजी और आम बोलचाल की भाषा में घमरा और भांगड़ा जैसे नामों से जाना जाता है. यह भारत, चीन, थाईलैंड और ब्राजील जैसे देशों में आमतौर पर दलदली स्थानों में पाया जाता है. यह घरों के आस-पास के मैदान में आसानी से उग जाता है. 

Loading Ad...

अच्छी तरह से पहचान हो तभी करें इसका इस्तेमाल 

Loading Ad...

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि भले ही यह आसानी से मिल जाता है, मगर इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल खुद तब ही करें जब अच्छी तरह से इसकी पहचान करना आता हो और पता हो कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है. यह आयुर्वेदिक स्टोर पर भी मिल जाता है. 

भृंगराज के फायदे 

Loading Ad...

भृंगराज का तेल बालों के लिए फायदेमंद माना गया है. बचपन में दादी-नानी इसका तेल बालों में लगाने के लिए कहती थीं. इसके पीछे भी वजह है. यह बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के साथ ही दिमाग को भी तेज करने में कारगर है. 

चरक संहिता में इसे ‘पित्तशामक’ और ‘रक्तशोधक’ बताया गया है. यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने और खून को साफ करने में भी मदद करता है, जो लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने में सक्षम माना जाता है. चरक संहिता के अनुसार, समय से पहले बालों का सफेद होना पित्त दोष के असंतुलन से जुड़ा है. यह पित्त को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे समय से पहले सफेद बालों को सफेद करने की प्रक्रिया को धीमा करता है. 

वहीं, सुश्रुत संहिता में भृंगराज तेल को बालों की जड़ों को मजबूत करने और समय से पहले सफेदी रोकने वाला ‘अग्रणी औषधि’ कहा गया है. 

Loading Ad...

ग्रामीण इलाकों में आज भी बुजुर्ग इसके पत्तों को पीसकर लेप बनाते हैं और बालों में लगाते हैं, जबकि शहरी इलाकों में लोग इसका तेल दुकानों पर खरीदते हैं.

घर पर कैसे बनाएं भृंगराज का तेल?

ग्रंथों में इसके तेल को बनाने की विधि का उल्लेख मिलता है. इसका तेल घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. बस इसके लिए आप भृंगराज, मीठा नीम, बारीक कटे हुए प्याज, मेथी दाना और नीम इन सबको सरसों के तेल में अच्छे से पका लें. जब सामग्री अच्छे से पक जाए और तेल में उनका अर्क उतर जाए, तब तेल को ठंडा कर छानकर एक बोतल में स्टोर कर सकते हैं.

Loading Ad...

भृंगराज और तेल में पड़ी सामग्री की तासीर गरम होती है और कुछ लोगों को इससे दिक्कत हो सकती है. ऐसे में तेल में आप कपूर मिला सकते हैं. यह तेल की गर्मी को संतुलित करने में मदद करता है. आप नारियल या तिल के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इनकी तासीर सरसों के तेल की तुलना में थोड़ी ठंडी होती है, खासकर यदि आपकी खोपड़ी अत्यधिक संवेदनशील है. हालांकि, इसके प्रयोग से पहले चिकित्सकों से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए. 

भृंगराज वास्तव में बालों के लिए एक वरदान है. यह बालों को काला, घना और मजबूत बनाने के साथ-साथ कई स्कैल्प संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है. नियमित रूप से घर पर बने भृंगराज तेल का उपयोग करके आप रासायनिक उत्पादों से बचते हुए प्राकृतिक रूप से अपने बालों की सेहत में सुधार ला सकते हैं. तो, आज ही इस अद्भुत औषधि को अपनी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और पाएं स्वस्थ और खूबसूरत बाल. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...