Advertisement
Loading Ad...
क्या अपने शरीर में आपको दिख रहे हैं ये लक्षण? हो सकती है Vitamin D की कमी
अगर आपके शरीर में पूरे दिन बिना किसी काम के थकान बनी रहे या एनर्जी की कमी लगे तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत है. इसकी कमी से आपको कमज़ोरी महसूस होती है और आप दिन भर सुस्त रहते हो.
Advertisement
Loading Ad...
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे ज़रूरी विटामिन है. हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में यह एक अहम रोल निभाता है. सूरज की किरणों से मिलने वाला यह विटामिन आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को नहीं मिल रहा. खासकर महिलाएं, विटामिन-डी की कमी से ज़्यादा जूझ रही हैं. अगर आपको विटामिन डी की कमी है और आप इसे हल्के में ले रहे हैं तो हो जाएं सावधान. विटामिन डी की कमी अगर लंबे समय तक रहे तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं महिलाओं में दिखने वाले कौन कौन से लक्षण विटामिन डी की कमी के संकेत हैं
महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण
कमज़ोरी आना और जल्दी थक जाना
अगर आपके शरीर में पूरे दिन बिना किसी काम के थकान बनी रहे या एनर्जी की कमी लगे तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत है. इसकी कमी से आपको कमज़ोरी महसूस होती है और आप दिन भर सुस्त रहते हो.
हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना
विटामिन डी कैल्शियम को absorb करने में मदद करता है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं. इसीलिए इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है.
जल्दी बीमार पड़ना
विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है जिससे आप बार बार बीमार पड़ सकते हो. इससे आपको सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन या अन्य बीमारियां जल्दी हो सकती हैं.
बाल टूटना
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा गिर रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन-डी बालों के फॉलिकल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है.
मूड स्विंग्स होना या डिप्रेस्ड फील करना
विटामिन डी की अगर कमी हो तो सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल प्रभावित होता है, जिसके कारण चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
तो अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं फिर देर न करें, विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए ज़रूरी चीज़ें करें. धूप में बैठें, विटामिन डी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें या अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...