Advertisement

Loading Ad...

हेमंत सोरेन ने ली शपथ, शहीद अर्जुन महतो को दिलाया सम्मान, किया 10 लाख और सरकारी नौकरी देने का ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिवार के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके भाई को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। यह पहल शहीदों और उनके परिजनों के प्रति झारखंड सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Loading Ad...
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से हेमंत सोरेन का नाम गूंज रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करने के बाद, हेमंत सोरेन आज (28 नवंबर) को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरे राज्य और देश का ध्यान आकर्षित किया है।

हेमंत सोरेन ने अर्जुन महतो की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके भाई को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस पहल से न केवल अर्जुन महतो के परिवार को संबल मिलेगा, बल्कि यह उन सभी सैनिक परिवारों के लिए एक उम्मीद की किरण भी है जो देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खो चुके हैं।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहीद अर्जुन महतो के परिवार को मुख्यमंत्री के हाथों 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन महतो की मां, बहन, और भाई मौजूद थे। उनके भाई बलराम महतो को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई। इस सम्मान ने पूरे झारखंड में हेमंत सोरेन की इस पहल की सराहना को बढ़ा दिया है। इस दौरान हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से यह अपील की है कि अग्निवीर योजना के तहत सेवा करने वाले सैनिकों को पूर्ण सैनिक का दर्जा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों में किसी भी तरह का भेदभाव तत्काल समाप्त होना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसे कदम सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करेंगे।
सोशल मीडिया पर शहीद को श्रद्धांजलि
24 नवंबर, 2024 को, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अर्जुन महतो की शहादत को नमन किया। उन्होंने लिखा झारखंडी माटी के लाल अग्निवीर अर्जुन महतो ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे देश के इस वीर सपूत की शहादत को नमन। हमारी सरकार उनके परिजनों को 10 लाख रुपये और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देगी।" सोरेन ने केंद्र सरकार से अपील भी की कि सभी अग्निवीरों को पूर्ण सैनिक का दर्जा दिया जाए और शहीद जवानों में भेदभाव को समाप्त किया जाए।
झारखंड का सपूत अर्जुन महतो
 झारखंड के वीर सपूत और अग्निवीर अर्जुन महतो ने असम के सिल्वर में देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के पतेपुर गांव के निवासी अर्जुन महतो ने अपने कर्तव्य के दौरान असम में चल रहे एक अभियान में वीरगति प्राप्त की। उनकी शहादत ने पूरे गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। गांव के लोग अपने लाल को खोने का गम तो महसूस कर रहे हैं, लेकिन उनके बलिदान पर गर्व भी कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण से पहले जो निर्णय लिया, वह एक प्रेरणादायक और साहसिक कदम है। यह केवल अर्जुन महतो के परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के सैनिक परिवारों के लिए एक संदेश है कि उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...