Advertisement
Loading Ad...
ट्रंप ने रोक दी अरबों की मदद, पूरे पाकिस्तान में मचा हाहाकार !
कंगाल पाकिस्तान को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के बाद न्यूयॉर्क शहर ने पाकिस्तान के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठित रूजवेल्ट होटल को एक प्रवासी आश्रय स्थल बनाने के लिए 22 करोड़ डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है।
Advertisement
Loading Ad...
कंगाल पाकिस्तान के सपने भी अब कंगाल ही होने लगे हैं भुखमरी की हालत में भी ख़ुद को राजा समझने वाला पाकिस्तान अब किसी को मुंह दिखाने लायक़ तक नहीं बचा।देश में हर तरफ़ ग़रीबी है कुछ बचा नहीं है। और वहीं अब बाहर से मिलने वाली मदद भी रूक गई है। मतलब पाकिस्तान को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में अब अमेरिका की तरफ़ से पाकिस्तानी सरकार के स्वामित्व वाले रूजवेल्ट होटल को बंद करने का फैसला लिया है। इसके लिए न्यूयॉर्क सिटी ने 220 मिलियन डॉलर की डील को भी खत्म कर दिया है। अब ये फ़ैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया हुआ है।अमेरिका से अवैध प्रवासियों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है। और इधर अमेरिका में फ़िज़ूल ख़र्चों पर रोक लगाने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।दरअसल,
अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका
पाकिस्तान सरकार के रूजवेल्ट होटल को मई साल 2023 में प्रवासियों के लिए खोला गया था।
इसमें 1,025 कमरे हैं और इसका किराया एक रात का 200 डॉलर है।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) इस होटल का मालिक है।
होटल को लेकर मेयर एरिड एडम्स की ओर से यह सौदा रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि ये फैसला ट्रंप और MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के समर्थकों के दबाव के चलते लिया गया है।
ये अमेरिका में अमेरिकी टैक्सपेर्यस के पैसों से अवैध अप्रवासियों को ठहराने का विरोध कर रहे थे।
अब ये पाकिस्तान को झटका नहीं तो और क्या है। अमेरिका से मिलने वाली ख़ैरात पर ट्रंप ने ताला जड़ दिया और पाकिस्तान का एक और रास्ता बंद हो गया। लगातार इस होटल को प्रवासी शेल्टर में बदलने को लेकर विरोध हो रहा था। वहीं कुछ महीनों पहले ही MAGA के प्रमुख विवेक रामास्वामी ने कहा था कि NYC के टैक्सपेर्यस अपने ही देश में अवैध प्रवासियों को रखने के लिए विदेशी सरकार को भुगतान कर रहे हैं। इस होटल का ओनरशिप पाकिस्तान सरकार के पास है।यह पागलपन है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...