Advertisement

Loading Ad...

8 साल पुरानी वो बात याद कर Donald Trump की बेटी Ivanka हुईं भावुक

Donald Trump दूसरी बार America के राष्ट्रपति बने तो बेटी इवांका ट्रंप को याद आई व्हाइट हाउस की आठ साल पुरानी खूबसूरत यादें, देखिये क्या कहा ?

Loading Ad...

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का राष्ट्रपति बनना कोई छोटी बात नहीं है। 20 जनवरी को अमेरिकी संसद में शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ऐसे ताकतवर देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए। और जैसे ही अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने, सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी।मखमली कालीन पर रेंगता हुआ बच्चा कोई आम बच्चा नहीं है। और जिस मखमली कालीन पर ये बच्चा रेंग रहा है, ये मखमली कालीन भी कोई आम कालीन नहीं है। ये मखमली कालीन बिछी है अमेरिका के व्हाइट हाउस स्टेट डाइनिंग रूम में। और ये जो बच्चा मखमली कालीन पर किसी आम बच्चे की तरह रेंग रहा है, ये बच्चा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाती है।

जब नाना ही अमेरिका जैसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति हों तो नाती इसी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस को नाना का घर समझ कर मखमली कालीन पर रेंगता है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये खूबसूरत तस्वीर भले ही वायरल हो रही हो, लेकिन ये तस्वीर है साल 2017 की, जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। और उनकी बेटी इवांका ट्रंप अपने परिवार के साथ व्हाइट हाउस आई थीं।

करीब आठ साल बाद व्हाइट हाउस की इन तस्वीरों और रेंगते बच्चे की चर्चा दरअसल इसलिये हो रही है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने करीब आठ साल पुरानी खूबसूरत यादों को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था।

Loading Ad...

"जैसे-जैसे शपथ ग्रहण समारोह नजदीक आ रहा है मैं अपने पिता और परिवार के साथ आठ साल पहले के खास पलों को याद करते हुए खुद को कृतज्ञता से भरी हुई पाती हूं, जब हम वाशिंगटन, डी.सी. पहुंचने पर पहली बार एयर फोर्स वन से उतरे थे।"

Loading Ad...

एक और ट्वीट में इवांका ट्रंप ने अपने छोटे बच्चे थियोडोर के रेंगने की खूबसूरत यादों की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था…

"अपने पिता को संयुक्त राज्य अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति बनते देखना, शपथ ग्रहण दिवस पर लिंकन बेडरूम में जेरेड के साथ शब्बत मोमबत्तियां जलाना, व्हाइट हाउस स्टेट डाइनिंग रूम में पहली बार थिओडोर को रेंगते हुए देखना और रेसोल्यूट डेस्क के गुप्त दरवाजे से अरेबेला को चुपके से घुसते देखना, ऐसी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।"

Loading Ad...

आठ साल पुरानी यादों को ताजा करते हुए इवांका ट्रंप ने एक और ट्वीट में अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताते हुए लिखा था…"मैं अपने पिता को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में फिर से पद की शपथ लेते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं, मुझे उनकी अटूट शक्ति और लचीलेपन पर गर्व है और मैं एक बार फिर उनके साथ इस ऐतिहासिक मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूं।"

इवांका ट्रंप की ये बातें बता रही हैं कि वो अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे बार राष्ट्रपति बनने पर कितनी उत्साहित हैं। ये उत्साह इसलिये है क्योंकि इवांका ट्रंप एक बार फिर उसी व्हाइट हाउस में जाएंगी, जहां की आठ साल पुरानी खूबसूरत यादें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। यही वजह है कि इवांका ट्रंप का ये उत्साह ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखने को मिला, जब वो अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिकी संसद पहुंचीं और पिता के शपथ ग्रहण की गवाह बनीं।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...