Advertisement

Loading Ad...

पाकिस्तान के बाद अफ़ग़ानिस्तान को चला फंसाने, क्या पूरी होगी चीन की चाल ?

अफगानिस्तान में सोने से लेकर लिथियम के 1 ट्रिलियन डॉलर के खजाने पर नजर गड़ाए बैठे चीन को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, अफगानिस्तान के तखार प्रांत में चीन के एक नागरिक की हत्या कर दी गई है

Loading Ad...
चीन के टुकड़ों पर पलने वाला पाकिस्तान चीन को बदले में कुछ दे नहीं पाया। ना उसके नागरिकों को सुरक्षा ना ही उसके काम आया। इसलिए पाकिस्तान को अब वो अकेला छोड़ चुका है। लेकिन चीन को चाहिए नया साथी। तो वो अफ़ग़ानिस्तान में उसे ढूंढ रहा है।अफ़ग़ानिस्तान से नज़दीकीयां चीन बढ़ा ही रहा था कि लग रहा है ये भी उसके लिए ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में जो दिक़्क़तें उसे आ रही थी वहीं दिक़्क़तें उसे अब अफ़ग़ानिस्तान में भी आ रही हैं। आपको पता पाकिस्तान में CPEC के लिए काम कर रहे चीनी नागरिकों को मौत के घट उतारा जा रहा था। यहीं अब अफ़ग़ानिस्तान में हुआ है। दरअसल, अफगानिस्तान के तखार प्रांत में चीन के एक नागरिक की हत्या कर दी गई। 


ये अफगानिस्तान की एक खदान में काम करता था और अपना काम करके वापस तालकान शहर की तरफ लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।अब इसके बाद पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के बाद चीन के लिए अब अफगानिस्तान में भी टेंशन बढ़ गई है। अफगान मीडिया के मुताबिक, अभी तक इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन जांच की जा रही है।अब चीन वहां पर क्या कर रहा है ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है।तो बता दें कि अफगानिस्तान में सोने से लेकर लिथियम के 1 ट्रिलियन डॉलर के खजाने पर चीन नज़र गड़ाए बैठा है। और इसी को पाने के लिए वो अफ़ग़ानिस्तान को अपने चंगुल में फंसाने में जुटा हुआ है।इसी कड़ी में पिछले महीने ही अफ़ग़ानिस्तान में चीन ने अपनी मौजूदगी को बढ़ाते हुए। तालिबान सरकार के साथ कई प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है।अफगान लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ हक्शेनस ने मीडिया को बताया था कि "चीन से पहला रेल ट्रांजिट शिपमेंट ईरान के जरिए अफगानिस्तान पहुंचा है। ये शिपमेंट जिसमें 1 हजार टन लोहे की कॉयलें शामिल हैं, ये रेल ईरान के रेलमार्ग से हेरात प्रांत के रोज़ानाक स्टेशन पहुंची"

अब ये कदम एक बड़ा कदम चीन की तरफ़ से माना जा रहा है। वैसे तो चीन की चाल को सब समझते हैं लेकिन उसके बाद भी पहले पाकिस्तान और अब अफ़ग़ानिस्तान उसके चंगुल में फंस ही रहे हैं। जब से अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाया चीन की धमक यहां बढ़ गई। चीन की नज़र अफ़ग़ानिस्तान के फैले सेना लिथियम पर ख़ास नज़र है। और इसके लिए चीन कुछ भी करने को तैयार है। लेकिन देखने होगा कि चीन के लिए क्या इतना आसान होने वाला है या पाकिस्तान की तरह अपने नागरिकों को उसे यहां भी खोना पड़ेगा।
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...