Advertisement

Loading Ad...

Youtuber Ranveer Allahbadia के चैनल हुए डिलीट, मच गया हड़कंप !

ऐसा अक्सर देखा गया है और कई ख़बरें भी सामने आ चुकी हैं की बॉलीवुड स्टार्स के चैनल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाते है।वहीं अब ऐसा ही कुछ Youtuber रणबीर अल्लाहबादिया के साथ भी हो गया है।दरअसल किसी ने उनके 2 Youtube चैनल हैक कर लिए हैं।रणबीर अल्लाहबादिया Youtube की दुनिया का जाना माना नाम है। वो Youtube पर काफी पॉपुलर हैं। वो बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ अपने चैनल पर पॉडकास्ट करते नजर आते थे। Youtube की दुनिया में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।

Loading Ad...
भारत के जाने माने Youtuber रणबीर अल्लाहबादिया पर बड़ी मुसीबत में फँस गए हैं। Youtube पर Beerbiceps के नाम से मशहूर रणबीर अल्लाहबादिया की   सालो की मेहनत पर पानी फिर गया है। YouTuber के साथ कुछ ऐसा हुआ है.,जिसने पूरी Youtube community को हिला कर रख दिया है।

रणबीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल हुए डिलीट !

बता दें कि ऐसा अक्सर देखा गया है और कई ख़बरें भी सामने आ चुकी हैं की बॉलीवुड स्टार्स  के चैनल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाते है।वहीं अब ऐसा ही कुछ  Youtuber रणबीर अल्लाहबादिया के साथ भी हो गया है।दरअसल किसी ने उनके 2 Youtube चैनल हैक कर लिए हैं।रणबीर अल्लाहबादिया Youtube की दुनिया का जाना माना नाम है। वो Youtube पर काफी पॉपुलर हैं। वो बड़ी बड़ी हस्तियों  के साथ अपने चैनल पर पॉडकास्ट करते नजर आते थे। Youtube की दुनिया में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।

बता दें कि अक्षय कुमार से लेकर करीना कपूर खान समेत बड़े बडे़ Politician ने  Youtuber रणबीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में कई बड़े बड़े खुलासे भी किए थे।इतना ही नहीं उनके चैनल पर बड़ी बड़ी हस्तियों के इंटरव्यूज़ पर काफ़ी अच्छे व्यूज भी थे।वहीं 25 सितंबर को उनके चैनल को हैक कर लिया और उसका नाम बदलकर @Tesla.event.trump_2024' रख दिया। इतना ही नहीं उनके दूसरे चैनल 'बीयर बाइसेप्स' का नाम '@Elon.trump.tesla_live2024' हो गया। 


बताया जा रहा है की रणबीर अल्लाहबादिया के दोनों चैनल्स से सभी इंटरव्यू और पॉडकास्ट डिलीट हुए और फिर बाद में दोनो ही चैनल्स Youtube से डिलीट किए जा चुके हैं।बता दें कि Youtube से दोनों चैनल डिलीट होने की जानकारी खुद रणबीर अल्लाहबादिया  ने दी है।उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमे बर्गर और फ्राइज की तस्वीर है। इसे शेयर करते हुए रणबीर अल्लाहबादिया ने लिखा - 'मेरे दो मेन चैनलों को हैक किए जाने का जश्न मेरे पसंदीदा खाने के साथ मना रहा हूं। शाकाहारी बर्गर। बीयर बाइसेप्स की मौत मिली डाइट की मौत से। मुंबई वापस आ गया हूं।'



रणबीर अल्लाहबादिया ने इसके अलावा एक और स्टोरी शेयर की है। इस फ़ोटो में वो आँखों पर स्लीपिंग मास्क लगाए हुए स्माइल करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - 'क्या ये मेरे यूट्यूब करियर का अंत है? आप सबको जानकर अच्छा लगा।' 

बता दें कि भले ही  रणबीर अल्लाहबादिया के दोनों चैनल्स बंद हो गए हो।लेकिन वो फ़िलहाल Youtube के साथ Contact मे एक है।  रणबीर अल्लाहबादिया और उनकी टीम 2 चैनलों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।वैसे इस खबर से पूरी Youtube Community के होश उड़ गए हैं।अब हर किसी के मन में इस बात को लेकर डर बैठ गया है की कहीं उनका चैनल भी बंद हो जाए।वैसे रणबीर अल्लाहबादिया से जुड़ी इस खबर ने सबके होश उड़ा दिए हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...