Advertisement

Loading Ad...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Twist: अभिरा के सामने आएगी मायरा की सच्चाई, अरमान को ऐसे सिखाएगी सबक!

समृद्धि शुक्ला ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले नए ट्विस्ट से पर्दा उठा दिया है. जहां एक तरफ़ फैंस अरमान से मायरा का सच छिपाने की वजह से नाराज़ हैं, वहीं समृद्धि ने खुलासा किया है कि क्या अभिरा ये जानने के बाद अरमान को माफ कर देगी कि वो उनके बच्चे को लेकर भाग गया है.

Loading Ad...

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में जबसे लीप आया है, लोगों में इसे देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है, शो एक बार फिर से टीआरपी में भी धमाल मचा रहा है. 

शो में फ़िलहाल देखने को मिल रहा है कि अभिरा को नहीं पता है कि उसकी बेटी पूकी यानी मायरा अरमान के साथ है. वो सालों से अपनी बेटी को ढूंढ रही है. लेकिन अभी तक अपनी बेटी से मिल नहीं पाई है, अभिरा को लगता है कि उसकी एक गलती की वजह से उसने अपनी बेटी के साथ-साथ अरमान को भी खो दिया है. 

समृद्धि शुक्ला ने उठाया सच से पर्दा!

वहीं अब शो में अभिरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला ने बताया है कि क्या वो मायरा की सच्चाई जानने के बाद कभी अरमान को माफ करेगी या नहीं. दरअसल समृद्धि शुक्ला ने शो में आने वाले नए ट्विस्ट से पर्दा उठा दिया है. जहां एक तरफ़ फैंस अरमान से मायरा का सच छिपाने की वजह से नाराज़ हैं, वहीं समृद्धि ने खुलासा किया है क्या अभिरा ये जानने के बाद अरमान को माफ कर देगी कि वो उनके बच्चे को लेकर भाग गया है. 

Loading Ad...

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में समृद्धि शुक्ला ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि “अगर अरमान ने सात साल पहले बताया होता कि बच्चा मिल गया है, तो वो गलती स्वीकार कर लेती और उनके साथ खुशहाल जीवन जीती, लेकिन अब, अभिरा ने अपने जीवन के सात साल खो दिए हैं और उनकी बेटी बड़ी हो गई है. उन्होंने अपनी बेटी को बड़ा होते नहीं देखा और इसलिए, वो अरमान को माफ नहीं करेगी.”

Loading Ad...

समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा कि  “व्यक्तिगत रूप से वो अरमान जैसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करतीं, वो उसका चेहरा नहीं देख पाती, जिसने उनकी बेटी को छीन लिया. अरमान को कम से कम ये तो बताना चाहिए था कि उसे बच्ची मिल गई है.”

शो में हुई अभिरा के लव इंटरेस्ट की एंट्री!

अब जिस तरह से समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अभिरा अरमान को माफ नहीं करने वाली है, वो अब उससे और भी ज्यादा नफ़रत करती दिखाई देगी. शो में वैसे भी एक्टर राहुल शर्मा की एंट्री हो गई है, जिसे अभिरा के लव इंटरेस्ट के तौर पर लाया है. ऐसे में अब अरमान और अभीरा के बीच दूरियां और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी. 

Loading Ad...

शो से इन किरदारों की हुई छुट्टी!

शो से कई पुराने किरदारों की छुट्टी हो जाएगी. रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता सधवानी भी शो में नहीं दिखाई दे रही है. लीप के बाद वो शो में वैम्प के तौर पर काम करना नहीं चाहती थी, ऐसे में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने उनका रोल ही खत्म कर दिया है. इतना ही नहीं शो से अबीर का किरदार निभाने वाले मोहित परमार की भी छुट्टी हो गई है, इतना ही नहीं लीप के बाद चारू भी शो में नहीं दिख रही हैं. 

यह भी पढ़ें

टीआरपी में राज कर रहा शो !

बताते चलें कि साल 2009 में शुरू हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो में अब तक कई Generation Gap और लीप आ चुके हैं. फ़िलहाल शो टीआरपी में धमाल मचा रहा है. सालों से टीआरपी में राज कर रहा ये शो टॉप 2 में बना हुआ है. 7 साल के लीप के बाद इस शो की प़ॉपुरलैटी एक बार फिर से बढ़ गई है. इस हफ्ते शो ने 2 दूसरे नंबर पर टीआरपी में जगह बना ली है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...