Advertisement

Loading Ad...

’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से हुए गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है. एक्टर पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है. जानिए पूरा मामला

Loading Ad...

 दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बलात्कार के एक मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है. 

 पीड़िता ने आशीष कपूर पर लगाए आरोप

दरअसल, 40 वर्षीय एक्टर पर 27 वर्षीय महिला के साथ रेप करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज की थी कि आशीष ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

Loading Ad...

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आशीष की मुलाकात कुछ साल पहले टेलीविजन के एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई, और फिर अभिनेता ने शादी का वादा किया था. पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया. शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

Loading Ad...

आशीष कपूर को गिरफ़्तार कर दिल्ली आया गया 

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच के बाद आशीष कपूर को पुणे में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया. पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. 

Loading Ad...

 पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की 

पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है. जांच में अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है. 


आशीष कपूर ने इन टीवी शोज में किया काम

Loading Ad...

17 अक्टूबर 1984 को जन्मे आशीष कपूर 40 साल के हैं. आशीष कपूर कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं.  

यह भी पढ़ें

वह 'श्श्श्श...फिर कोई है', 'ससुराल सिमर का 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सात फेरे- सलोनी का सफर', 'सरस्वतीचंद्र' और 'मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं. उन्हें 'देखा एक ख्वाब' में उदय की भूमिका से शोहरत मिली. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...