Advertisement

Loading Ad...

Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने कभी सस्ती PR का सहारा नहीं लिया

यामी गौतम ने अपने ‘लाइक’ को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि एक सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें रोजाना कई पोस्ट में टैग किया जाता है और कई बार यह स्पष्ट नहीं होता कि पोस्ट किसके संदर्भ में है.

Loading Ad...

सोशल मीडिया में इन दिनों ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड को लेकर बहस तेज हो गई है. एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के फैंस के बीच यह विवाद छिड़ गया है कि दोनों में से बेहतर एक्ट्रेस कौन है.

 यामी गौतम ने इस मामले पर दी सफाई

दिलचस्प बात यह है कि ये पूरा विवाद यामी गौतम द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट को ‘लाइक’ करने के बाद शुरू हुआ. हालांकि, अब यामी गौतम ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका किसी भी एक्ट्रेस को नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था. 

Loading Ad...

‘मैंने सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया’

Loading Ad...

यामी गौतम ने अपने ‘लाइक’ को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि एक सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें रोजाना कई पोस्ट में टैग किया जाता है और कई बार यह स्पष्ट नहीं होता कि पोस्ट किसके संदर्भ में है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे पता चला है कि मैंने एक रील को 'लाइक' किया है जो दूसरे एक्टर को नीचा दिखाने वाली है. हमें हर दिन कई चीज़ों में टैग किया जाता है, और यह किसी भी दूसरे टैग की तरह एक अवॉर्ड-फंक्शन के दौरान दिखा. यह सच नहीं है और निश्चित रूप से जानबूझकर नहीं किया गया था, अगर कुछ हुआ भी, तो यह गलती से क्लिक हो गया होगा. मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया. मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है और आगे बढ़ी हूँ.”

‘मैंने इससे बेहतर नाम कमाया है’

Loading Ad...

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “क्लिकबेट की दुनिया में, जाने-माने सोशल मीडिया पोर्टल्स के लिए भी इस पर ज़ोर देना और इसे कॉफ़ी-टेबल गॉसिप में बदलना लुभावना होता है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि मैंने इससे बेहतर नाम कमाया है. मेरी कोई PR टीम नहीं है, मैंने एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो पर बहुत पहले ही इज्ज़त से अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है, और मैं अपने काम पर फोकस करती हूँ. 

यामी गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है और उन्हें ऐसे ‘घटिया पीआर हथकंडे’ अपनाने नहीं आते. 

जानें क्या है पूरा विवाद 

Loading Ad...

दरअसल, जिस पोस्ट को यामी गौतम ने ‘लाइक’ किया था, उसमें एक तरफ कृति सेनन की तस्वीर और दूसरी तरफ यामी गौतम की तस्वीर लगाई गई थी. पोस्ट में कृति सेनन की तुलना में यामी गौतम को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड के लिए अधिक योग्य बताया गया था.  गौरतलब है कि कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला था. इसी पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और दोनों स्टार्स के फैंस आपस में भिड़ गए. 

कृति सेनन ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

यह भी पढ़ें

हालांकि, अब यामी गौतम ने अपने बयान के जरिए साफ कर दिया है कि यह सब अनजाने में हुआ और उनका किसी तरह का विवाद खड़ा करने का कोई इरादा नहीं था. खैर इस पूरे विवाद पर कृति सेनन की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...