Advertisement

Loading Ad...

Ram Kapoor और Ekta Kapoor के झगड़े पर पत्नी गौतमी कपूर का मजेदार रिएक्शन

राम कपूर और एकता कपूर के बीच चल रही अनबन की अफवाहों पर पत्नी गौतमी कपूर ने मजेदार रिएक्शन दिया। गौतमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एकता कपूर की नकल करते हुए वेट लॉस पर तंज कसती नजर आईं।

Loading Ad...
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। वो न केवल टीवी शो में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हालांकि, हाल के दिनों में राम कपूर और एकता कपूर के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में रही हैं। दोनों के बीच झगड़े की अफवाहें चलीं, लेकिन इस पर किसी ने भीऑफिशियल रिएक्शन नहीं दी थी।

गौतमी कपूर का मजेदार वीडियो 

कुछ दिन पहले, एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि एकता ने इस वीडियो के जरिए राम कपूर पर तंज कसा है। वीडियो को लेकर चल रही अफवाहों पर अब राम कपूर की पत्नी, गौतमी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।


गौतमी कपूर का मजेदार वीडियो

गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एकता कपूर की नकल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में गौतमी कहती हैं, "क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट करनी चाहिए? क्या मुझे ओजेम्पिक लेना चाहिए? या फिर मुझे अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए? पर मुझे लगता है कि मेरे लिए जिम ही काफी है।" इसके बाद गौतमी कहती हैं, "क्योंकि हमें बड़े नहीं, छोटी ही अच्छे लगती हैं।" इस वीडियो में वो एकता कपूर की तरह एक्सप्रेशन देती हैं और अंत में जोर से हंस पड़ती हैं।

'जियो और जीने दो' - गौतमी कपूर का कैप्शन

गौतमी ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा, "जिसे जो पसंद हो, उसे वो करने दो, जियो और जीने दो। अंत में, सेहत, खुशी और शांति ही मायने रखती है। किसी को जज न करें।"

राम कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन 

राम कपूर ने हाल ही में अपने वजन में काफी कमी की है, जो देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद, एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मेरा वजन बहुत बढ़ गया है, मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट करनी चाहिए? क्या मुझे ओजेम्पिक लेना चाहिए?" इसके बाद उन्होंने यह भी कहा, "हमें बड़े ही अच्छे लगते हैं।"


Loading Ad...

खैर गौतमी कपूर का ये मजेदार वीडियो और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जहां एक ओर अफवाहें थी कि राम कपूर और एकता कपूर के बीच अनबन हो सकती है, वहीं गौतमी के इस हल्के-फुल्के अंदाज ने सभी को हैरान कर दिया।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...