Advertisement

Loading Ad...

Honey Singh ने किए महाकाल के दर्शन तो इस बात पर भड़क गए लोग !

8 मार्च को हनी सिंह ने इंदौर में कॉन्सर्ट किया था। लेकिन कॉन्सर्ट करने से पहले सिंगर उज्जैन के महाकाल मंदिर गए । महाकाल की शरण में आकर हनी सिंह काफी ख़ुश दिखाई दिए । सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मंदिर में जाते दिख रहे हैं। जिसके बाद वो बाबा की पूजा करते हैं और आशीर्वाद

Loading Ad...
यो यो हनी सिंह बीते कई दिनों से कॉन्सर्ट की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। वो भारत के अलग अलग शहरों में कई कॉन्सर्ट कर रहे हैं। वो अपने गाने मिलियनेयर को प्रमोट करने के लिए इंडिया टूर पर हैं। सिंगर और रैपर हनी सिंह अब तक मुंबई, लखनऊ और दिल्ली में कॉन्सर्ट कर चुके हैं। 

महाकाल की शरण में  हनी सिंह !

8 मार्च को हनी सिंह ने इंदौर में कॉन्सर्ट किया था। लेकिन कॉन्सर्ट करने से पहले सिंगर  उज्जैन के महाकाल मंदिर गए । महाकाल की शरण में आकर हनी सिंह काफी ख़ुश दिखाई दिए । सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मंदिर में जाते दिख रहे हैं। जिसके बाद वो बाबा की पूजा करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। 


हनी सिंह पर क्यों भड़के लोग ? 

हनी सिंह ने महाकाल के दर्शन किए इस बात से लोग बहुत ख़ुश है। लेकिन जिस तरह से सिंगर को महाकाल के दर्शन करने के दौरान Vip ट्रीटमेंट मिला है इस बात से लोग काफी नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - Kuch tuchch insaano ne Bhagwan ko bhi ameeron ki seva mein laga diya!! Inka hisaab mahakal avashya karenge!!This VIP Culture in temples MUST end!!

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा - इन लोगों को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है. लेकिन आम भक्त अभी भी बाहर कतार में 2 बजे से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यो यो हनी सिंह वहां हैं और पुजारी अपने सितारों को धन्यवाद दे रहे हैं कि उन्हें आज यो यो से मिलने का मौका मिला। अभी साधारण भक्त आएंगे उन्हें धक्के दे कर आगे करेंगे।

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा - मशहूर हस्तियों को हमेशा वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरें लेने के लिए विशेष सुविधा मिलती है, जबकि हम आम लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। हमें कुछ धक्का-मुक्की के बाद दर्शन मिलते हैं और वह भी कुछ सेकंड में। तस्वीरें और वीडियो लेने की अनुमति नहीं है। हमारे लिए इतने सारे प्रोटोकॉल क्यों?

विवादों से हनी सिंह का गहरा नाता !

तो देखा आपने लोग किस कदर हनी सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। जिस तरह से उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया है उससे लोग काफी नाराज़ हैं। बता दें कि हनी सिंह का Controversy के साथ गहरा नाता है। वो आए दिन किसी ना किसी वजह से विवाद में आ ही जाते हैं। कभी बादशाह के साथ झगड़े तो कभी गाने में vulgarity की वजह से सिंगर का नाम विवादों में उछलता रहता है। कुछ साल पहले ही हनी सिंह ने अपनी नई पारी शुरु की है और एक बार फिर से वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। 

हनी सिंह का नया गाना मैनियाक हुआ रिलीज़ 
बताते चलें की कुछ दिनों पहले ही हनी सिंह का नया गाना मैनियाक रिलीज़ हुआ था जिसमें ईशा गुप्ता भी हैं। गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि कुछ लोग हनी सिंह को इस गाने की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है की इस गाने के कुछ बोल अश्लील हैं। वैसे हनी सिंह अपने क़ॉन्सर्ट की वजह से छाए हुए हैं। फ़िलहाल कुछ राज्य और बचे हैं जहां उन्हें परफॉर्म करना है। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...