Advertisement

Loading Ad...

Zaheer- Sonakshi की शादी पर मचे बवाल पर Mukesh Khanna ने ये क्या बोल दिया

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल रजिस्टर मैरिज करके हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं, ना ही दोनों ने हिंदू धर्म औेर ना ही मुस्लिम धर्म से शादी की है, बल्कि 23 जून को रजिस्टर मैरिज कर अपने क़रीबियों को एक ग्रेंड रिस्पेशन दिया था।सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था, खबरे थे की इस शादी को लेकर सिन्हा परिवार में भी बवाल मचा था

Loading Ad...

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल रजिस्टर मैरिज करके हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। ना ही दोनों ने हिंदू धर्म औेर ना ही मुस्लिम धर्म से शादी की है। बल्कि 23 जून को रजिस्टर मैरिज कर अपने क़रीबियों को एक ग्रेंड रिस्पेशन दिया था।सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था। खबरे थे की इस शादी को लेकर सिन्हा परिवार में भी बवाल मचा था।शादी को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे थे।कभी सुनने में आया था की इस शादी से सोनाक्षी के भाई लव खुश नहीं है। तो कभी कहा गया की सोनाक्षी शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी।लेकिन ये सभी दावे अफ़वाह ही निकले। शादी में सिन्हा परिवार शामिल हुआ था और सोनाक्षी के ससुर iqbal Ratansi ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था की सोनाक्षी अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा को मुस्लीम लड़के से शादी करने की वजह से काफ़ी ट्रोल किया जा रहा है। इस शादी को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले बिहार में भी इस शादी को लेकर काफ़ी बवाल हुआ था। बिहार के लोगों का ग़ुस्सा सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुध्न पर फूट पड़ा था। बता दें कि शत्रुध्न सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे में बिहार के लोग इस शादी का विरोध कर रहे थे।एक हिंदू संगठन ने तो सोनाक्षी को बिहार में ना घूसने की धमकी तक दे डाली है।

जहां एक तरफ़ सोनाक्षी को इस शादी की वजह से काफ़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ एक्ट्रेस का सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब सोनाक्षी और ज़हीर की शादी पर बॉलीवुड में शक्तिमान बनकर लोगों को entertain कर चुके मुकेश खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। मुकेश खन्ना अब सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतर आए हैं। हिंदूत्व का झंडा बुलंद करने वाले मुकेश खन्ना ने इस शादी का विरोध करने वाले लोगों को जवाब दिया है।एक लीडिंग website से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा की - “सोनाक्षी और जहीर की शादी को हिन्दू-मुस्लिम एंगल में मत डालो। सोनाक्षी ने जो किया है वो उन्होंने ऐसे अचानक शादी नहीं की है। दोनों 6-7 साल रहे हैं तब दोनों ने शादी की है। लोग इसे लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। लव जिहाद तब होता है जब किसी बच्ची की शादी जबरदस्ती करवाई जाती है।”

Loading Ad...

मुकेश ने आगे कहा की , “क्या हिन्दू-मुस्लिम शादी नहीं कर सकते क्या। हमारे टाइम पर भी बहुत ने की है। सुखी हैं वो। वैसे भी इनकी शादी का मसला इनके परिवार का है। वो उनके घर का मामला है। वैसे शत्रुघ्न ने पहले कहा था कि मुझे पता नहीं फिर एंड में बोले कि मैं अटेंड करने वाला हूं जो लोग बातें बना रहे हैं उन्हें कहूंगा खामोश। उन्होंने सही बोला, उनके घर का मामला है यार।”

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

तो देखा आपने मुकेश खन्ना ने इस शादी का विरोध करने वालों को सीधा सीधा कह दिया है की इसमें हिंदू - मुस्लिम एंगरल मत डालो, और ना ही इसे लव जिहाद से जोड़ो।बता दें कि सोनाक्षी और ज़हीर ने सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फ़ैसला किया था।हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने honeymoon पर गई थी। जिससे जुड़ी कुछ फ़ोटोज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।सोनाक्षी काफ़ी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। उनके ग्रेंड रिस्पेशन में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। जिसमें विद्या बालन से लेकर रेखा समेत कई स्टार्स में पहुँचे थे।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...