Advertisement

Loading Ad...

‘दूसरे मुद्दों पर मोमबत्ती लेकर मार्च करते हैं, लेकिन…’, ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- हम चुप क्यों हैं?

पुनीत इस्सर ने इंडस्ट्री में प्रभावशाली हस्तियों से भारतीय सेना के लिए सार्वजनिक समर्थन की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की है. पुनीत ने कहा “मुझे दुख है कि कई लोग चुप हैं. हम चुप क्यों हैं? हमें चुप नहीं रहना चाहिए. आप अन्य मुद्दों पर हाथ में मोमबत्ती लेकर मार्च करते हैं. लेकिन, जब भारतीय सेना की प्रशंसा करने की बात आती है, तो चुप हो जाते हैं, क्यों? सबसे पहले, हम भारतीय हैं. हमारा देश पहले होना चाहिए और हमें एकजुट रहना चाहिए.

Loading Ad...
पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के पराक्रम 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कई सेलेब्स ने कुछ भी कहने से परहेज किया है.  इस पर एक्टर  पुनीत इस्सर की प्रतिक्रिया सामने आई है.  उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश सबसे पहले है, मुझे दुख है कि इस गंभीर विषय पर कुछ एक्टर्स चुप रहे और उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के पुनीत इस्सर!

पुनीत इस्सर ने इंडस्ट्री में प्रभावशाली हस्तियों से भारतीय सेना के लिए सार्वजनिक समर्थन की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की है. पुनीत ने कहा, “मुझे दुख है कि कई लोग चुप हैं. हम चुप क्यों हैं? हमें चुप नहीं रहना चाहिए. आप अन्य मुद्दों पर हाथ में मोमबत्ती लेकर मार्च करते हैं. लेकिन, जब भारतीय सेना की प्रशंसा करने की बात आती है, तो चुप हो जाते हैं, क्यों? सबसे पहले, हम भारतीय हैं. हमारा देश पहले होना चाहिए और हमें एकजुट रहना चाहिए.”

इतना ही नहीं पुनीत इस्सर ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पर हाल ही में हुए ड्रोन हमलों की असफल कोशिश पर भी प्रकाश डाला और बिना किसी नुकसान के खतरे को विफल करने में भारतीय सेना के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा "कम से कम एक पोस्ट, एक मैसेज तो होना ही चाहिए था. कुछ एक्टर्स ने अपनी बात रखी है, लेकिन सभी को ऐसा करना चाहिए.”

पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर भड़के पुनीत इस्सर!

एक्टर  ने उन लोगों की भी आलोचना की जो पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, उन्होंने इसे ‘आतंकवादी देश’ का समर्थन बताया. इस्सर ने देशवासियों से इस विषय पर सोचने और राष्ट्रीय गौरव, एकता को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा "हमें गर्व से क्यों नहीं कहना चाहिए कि हम भारतीय हैं और अपनी भारतीय सेना का समर्थन करते हैं? जब दुनिया में कहीं भी भूकंप आता है, तो भारत सबसे पहले सहायता भेजता है, फिर भी कुछ लोग आतंकवादी देश का समर्थन करना जारी रखते हैं.  हर भारतीय को इस बारे में सोचना चाहिए.  आपको अपनी संस्कृति और भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए.“

‘मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं’

इस्सर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा करते हुए भारतीय सेना की वीरता की भी सराहना की. उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं और मैं हमारी सेना और उनकी ताकत की सराहना करता हूं. मैं उन्हें नमन करता हूं. उनकी वजह से आज हम अपने देश में शांति से सांस ले रहे हैं. हमने दुनिया को साबित कर दिया है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...