Advertisement

Loading Ad...

इंडियन फैशन इंडस्ट्री के दिग्गज डिजाइनर Rohit Bal का हुआ निधन, दिल की बीमारी से थे पीड़ित !

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानि एफडीसीआई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी। कहा गया कि रोहित बल के काम ने "भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया"।जानकारी के मुताबिक बल का सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Loading Ad...
इंडियन फैशन इंडस्ट्री के दिग्गज डिजाइनर रोहित बल का  1 नवंबर की रात  निधन हो गया था वो 63 साल के थे और पिछले कई साल से दिल से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। 2010 में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानि एफडीसीआई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी। जिसमें कहा गया है की -मैं रोहित बाल को तीन दशकों से अधिक समय से जानता हूं, जिन्हें हम प्यार से 'गुड्डा' कहते हैं, उनका निधन फैशन डिजाइन के क्षेत्र में हमेशा के लिए एक खालीपन छोड़ देगा। विस्तार पर ध्यान देने, आधुनिक आकृतियों पर उनका कमल कितनी खूबसूरती से खिलता है और आधुनिक महिलाएं क्या चाहती हैं, इसकी समझ के लिए हर कोई उनकी प्रशंसा करता था। रोहित ने बदल दी फैशन की शब्दावली! वह कई मायनों में अग्रणी धावक थे - उन्होंने सबसे आगे रहकर नेतृत्व किया, उनके कपड़े समय और ज्वार की कसौटी पर खरे उतरे - बिल्कुल उन्हीं की तरह।


जानकारी के मुताबिक बल का सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।

रोहित बल का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में होगा।भारत में फैशन सेंस को निखारने और संवारने का श्रेय बल को जाता है। खास कर मेन्स वियर में वो एक क्रांति लेकर आए।

रोहित का परिवार लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहा था। हाल ही में बल ने अपने कलेक्शन 'कायनात' से फैशन जगत में धूम मचा दी थी।उनके टैलेंट का लोहा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी मानता था। भारतीय संस्कृति को करीने से सहेजने और उसमें शालीनता का पुट बनाए रखने में माहिर थे बल। यही वजह है कि 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था।

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। बल खुद ही कहते थे- मैं हमेशा वही करता रहा जो मैं हूं और कभी भी वो नहीं किया जो बाकी लोग कर रहे थे। मेरे पास एक बहुत ही मजबूत और फोकस्ड डिजाइन फिलॉसफी है। और मैं उसको फॉलो करता हूं।

बताते चले की रोहित बल के निधन से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, किसी को यकीन नहीं हो रहा है की रोहित बल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।सभी इंडियन फैशन इंडस्ट्री के दिग्गज डिजाइनर के निधन पर दुख जता रहे हैं। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...