Advertisement
उर्वशी रौतेला का नेक कदम: अनाथ लड़कियों की शादी में बांटी जलेबी, सोशल मीडिया पर तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अनाथ लड़कियों की शादी में जलेबी बांटकर एक नेक कदम उठाया। उनके इस कार्य की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। उर्वशी ने अपने इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश दिया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
Advertisement
वीडियो के बैकग्राउंड में उर्वशी ने ऋतिक रोशन-प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘अग्निपथ’ के गाने ‘अभी मुझ में कहीं’ को भी जोड़ा।उर्वशी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स उनके व्यवहार और प्यार के लिए खूब तारीफ करते नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी अपनी हालिया रिलीज ‘डाकू महाराज’ की सफलता से गदगद हैं। उर्वशी वर्तमान में बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘वेलकम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।अहमद खान के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
इसके अलावा, उर्वशी के पास विवेक चौहान की फिल्म ‘बाप’ भी है, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘द एक्सपेंडेबल्स’ की रीमेक बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में सनी देओल, संजय दत्त, लंकेश भारद्वाज, अपेक्षा पांडे, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और जॉनी लीवर समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
Advertisement
Advertisement
यह भी पढ़ें
Input : IANS