Advertisement
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत छोड़ भागी ये बड़ी एक्ट्रेस, डर के मारे हुआ ऐसा बुरा हाल, फ्लाइट में ही रो पड़ीं
कुवैत में फंसी उर्वशी रौतेला अब भारत लौट आई हैं. इंडिया वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी स्थिति बताई. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वो बहुत बेचैन और डरा हुआ महसूस कर रही हैं.
Advertisement
इज़रायल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बना हुआ है. कई स्टार्स भी इसका असर देखने को मिल रहा है, दरअसल जब मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े तब उर्वशी रौतेला अपने प्रोफेशनल काम के लिए कुवैत में थी.
कुवैत में फंसी उर्वशी रौतेला भारत लौट आई
वहीं काम की वजह से कुवैत में फंसी उर्वशी रौतेला अब भारत लौट आई हैं. इंडिया वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी स्थिति बताई. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वो बहुत बेचैन और डरा हुआ महसूस कर रही हैं.
Advertisement
उर्वशी ने किया इमोशनल वीडियो
Advertisement
उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वो काफी इमोशनल नज़र आईं. एक्ट्रेस इसमें अपने आंसू पोंछती हुई भी दिखीं. उन्होंने अपने फैंस से कहा है कि वो उन्हें दुआओं में रखें और घर वापस सुरक्षित सफ़र के लिए प्रार्थना करें.
‘मुझे अचानक बहुत डर लगने लगा’
Advertisement
उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर करने के अलावा इंस्टा स्टोरी पर एक नोट भी लिखा, जिसमें अपनी फीलिंग्स बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "जब तक मैं प्लेन में बैठी, तब तक मैं बिल्कुल ठीक थी...लेकिन जैसे ही मैं अंदर बैठी अचानक डर की यह लहर मुझ पर छा गई और मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा. मुझे नहीं पता क्यों लेकिन मुझे अचानक बहुत डर लगने लगा."
‘मुझे सच में आपकी दुआओं की जरूरत है’
Advertisement
एक्ट्रेस ने आगे लिखा,“अभी मैं थोड़ी कमजोर और बेचैन महसूस कर रही हूं और मुझे सच में आपकी दुआओं की जरूरत है. प्लीज मेरी सेफ सफर के लिए मुझे अपनी दुआओं में रखना. यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा. अगर यह इमोशनल लग रहा है या मैंने आपको किसी भी तरह से परेशान किया है तो सॉरी…मुझे बस लगा कि मुझे शेयर करना चाहिए कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. आपकी दुआएं और सपोर्ट सच में अभी मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी कुवैत किसी प्रोफेशनल काम के लिए गई थीं, तभी मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया. वहीं, खबर है कि उर्वशी अब मुंबई सुरक्षित पहुंच चुकी हैं.
ये हस्तियां भी लौट आईं हैं भारत
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि इससे पहले, ईशा गुप्ता ने भी अपडेट शेयर किया था कि वह 28 फरवरी से अबू धाबी में फंसी हुई थीं और हाल ही में भारत वापस लौटीं. उन्होंने बताया कि इस स्थिति में रहना बहुत मुश्किल था और उन्होंने भारत और UAE सरकारों का सपोर्ट और तेजी से कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद किया. इसके अलावा, सोनल चौहान और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी अपने बेटे के साथ वापस दुबई से भारत लौट आई हैं. इतना ही नहीं लारा दत्ता ने भी कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था,जिसमें उन्होंने बताया था कि वो दुबई में हैं और जल्द ही भारत लौटेंगी.