Advertisement
Urfi Javed ने Sana Khan को जमकर लताड़ा, छोटे कपड़ों पर दिया तीखा जवाब
Urfi Javed ने Sana Khan के छोटे कपड़ों को लेकर दिए गए बयान पर जमकर प्रतिक्रिया दी। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अपनी कपड़ों की पसंद को दूसरी महिलाओं पर थोपना और उन्हें नीचा दिखाना गलत है।
Advertisement
उर्फी जावेद का पलटवार
सना के इस बयान को लेकर उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन दिया है । उर्फी ने सना खान को करारा जवाब देते हुए कहा, "कपड़ों की अपनी पसंद को दूसरों पर थोपना और उन्हें नीचा दिखाना ठीक नहीं है। तुम्हारी पसंद तुम्हारी है, लेकिन यह तुम्हें दूसरे लोगों से बेहतर नहीं बनाती।" उर्फी ने ये भी कहा, "अगर दूसरी औरतें तुम्हारी पसंद का मजाक बनाना चाहें तो वो कर सकती हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे।" उर्फी ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया कि महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, और किसी को भी उनके फैसले पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें
सना और उर्फी के बीच ये बहस इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। जहां एक ओर सना खान अपनी बातों में महिलाओं की इज्जत और आत्मसम्मान की बात कर रही थीं, तो वहीं उर्फी जावेद ने इस पर अपनी राय रखते हुए महिलाओं की फ्रीडम और चॉइस को सपोर्ट किया।बता दें इस मुद्दे ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं के कपड़े पहनने और उनकी फ्रीडम को लेकर बहस छेड़ दी है।