Advertisement

Loading Ad...

'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए क्यों हो रहा फिल्म पर विवाद?

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूस अमित जानी को शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. जानिए क्यों फिल्म पर विवाद हो रहा है.

Loading Ad...

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ काफी दिनों से खबरों में बनी हुई है, हाल ही में खबरें आई थी कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगा दी है. इस फिल्म को 11 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अभी फिल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ़ नहीं हुआ है. 

प्रोड्यूस अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी
वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल फिल्म के प्रोड्यूस अमित जानी को शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले की जानकारी मिलते ही फिल्म के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत और प्रोड्यूसर अमित जानी मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. 

हाई कोर्ट ने लगाई फिल्म की रिलीज पर रोक
इस बीच, फिल्म की रिलीज को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी. कोर्ट ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस मामले में अंतिम फैसला नहीं लेती, तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए दो दिन का समय दिया. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि ऐसी शिकायत मिलती है, तो केंद्र सरकार को एक सप्ताह में फैसला लेना होगा.

Loading Ad...

किस पर बेस्ड है फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’?
‘उदयपुर फाइल्स’ 28 जून 2022 को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है. कन्हैया लाल पर आरोप था कि उन्होंने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद दो हमलावरों ने उनकी दुकान पर घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी. इस घटना को हमलावरों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया था.

Loading Ad...

फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म में विजय राज, रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 11 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने याचिका दायर कर दावा किया कि फिल्म का कंटेंट सांप्रदायिक तनाव भड़का सकता है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले कई कट्स लगाए थे.

क्यों विवादों में है फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’?
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ वर्ष 2022 में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है. ट्रेलर में नूपुर शर्मा के बयान, ज्ञानवापी विवाद और कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जिन्हें लेकर आरोप लगे हैं कि वे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाते हैं. इसी आधार पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात हाईकोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है, वहीं फिल्म निर्माता दावा कर रहे हैं कि उनका उद्देश्य केवल सत्य को सामने लाना है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

‘ये फिल्म किसी समुदाय के खिलाफ नहीं’
वहीं, फिल्म के निर्माता का कहना है कि यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कट्टरवाद और आतंकवाद के खिलाफ है. विवाद के बीच कन्हैया लाल के परिवार ने फिल्म का समर्थन किया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 'उदयपुर फाइल्स’ कब तक रिलीज़ होती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...