Advertisement

Loading Ad...

Tu Yaa Main Movie Review: मगरमच्छ के खूनी खेल में फंसे शनाया-आदर्श, कमजोर दिल वाले ना देखें फिल्म, ये ट्विस्ट उड़ाएगा होश

बॉलीवुड डायरेक्टर बेजॉय नांबियार की नई फिल्म 'तू या मैं' ने रोमांच और रोमांस का ऐसा मिश्रण पेश किया है, जिसे थिएटर में बड़े पर्दे पर देखना खास अनुभव है. फिल्म की कहानी शुरुआत ही तनावपूर्ण माहौल से होती है, शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत पात्र घायल और थके हुए हैं और एक पूल में फंस जाते हैं.

Loading Ad...

‘तू या मैं’ मूवी रिव्यू
कलाकार: शनाया कपूर और आदर्श गौरव
डायरेक्टर: बेजॉय नांबियार
शैली: रोमांटिक-थ्रिलर
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
रिलीज डेट: 13 फरवरी
रेटिंग: 4.5 स्टार 

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ की रिलीज़ का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. फाइनली ये फिल्म थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है. बेजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म को आनंद एल. राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है. अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, पहले जान लें ये फिल्म आपके देखने के लायक है या नही. 

कहां से शुरु होती है फिल्म की कहानी?

Loading Ad...

बॉलीवुड डायरेक्टर बेजॉय नांबियार की नई फिल्म 'तू या मैं' ने रोमांच और रोमांस का ऐसा मिश्रण पेश किया है, जिसे थिएटर में बड़े पर्दे पर देखना खास अनुभव है. फिल्म की कहानी शुरुआत ही तनावपूर्ण माहौल से होती है, शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत पात्र घायल और थके हुए हैं और एक पूल में फंस जाते हैं. उन्हें खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना पड़ रहा है. फिर कहानी फ्लैशबैक में जाती है और बताती है कि ये दोनों पात्र कैसे इस स्थिति में पहुंचे.

Loading Ad...

दर्शकों को दिखाया गया है कि ये दोनों युवा कंटेंट क्रिएटर्स हैं, लेकिन उनके जीवन के अनुभव और दुनिया बिल्कुल अलग हैं. मिस वैनिटी एक प्रसिद्ध डिजिटल इन्फ्लुएंसर है, जबकि मारुति उर्फ आला फ्लोपारा एक सपने देखने वाला आम लड़का है, जो पहचान और बड़ी सफलता के पीछे भाग रहा है. इसके बाद कहानी में हल्की-फुल्की रोमांस और मस्ती दिखाई जाती है. मारुति मिस वैनिटी का ध्यान खींचने की कोशिश करता है, ताकि वह उसके साथ कोई बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट कर सके. उनकी बातचीत मजेदार होती है. दोनों के बीच का रिश्ता आज के सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के रोमांस जैसा प्रतीत होता है. 

थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म का दूसरा हाफ

Loading Ad...

हालांकि, कहानी का यह मजेदार हिस्सा ज्यादा लंबा नहीं रहता.  जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रोमांस और पार्टनरशिप एक डरावने अनुभव में बदल जाते हैं. दोनों पात्र फंसे हुए हैं और उनका सामना एक खतरनाक मगरमच्छ से होता है.  कहानी का दूसरा भाग अचानक थ्रिलर और सस्पेंस की दिशा में मुड़ जाता है.  बेजॉय नांबियार ने इस डर और सस्पेंस को बनाने के लिए साउंड डिजाइन, मजबूत कहानी और सटीक निर्देशन का इस्तेमाल किया है. दर्शक अंत तक यह सोचते रहते हैं कि अंत में कौन जीवित बचेगा.

कैसी है स्टार्स की एक्टिंग?

परफॉर्मेंस की बात करें तो, शनाया कपूर ने इस फिल्म में अपनी दूसरी बड़ी भूमिका में आत्मविश्वास और निडरता के साथ अभिनय किया है. उन्होंने ग्लैमर छोड़कर चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है. शनाया ने हर सीन में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को बांधकर रखा है. वहीं, आदर्श गौरव ने अपने किरदार मारुति में सहजता और विविधता दिखाई है. उन्होंने इस किरदार के बोलने के अंदाज, स्वैग और संवेदनशीलता को बेहद नेचुरल तरीके से प्रस्तुत किया है. उनके म्यूजिक वाले पल कहानी में गहराई और वास्तविकता जोड़ते हैं. 

Loading Ad...

फिल्म में अंश और पारुल गुलाटी ने कहानी को मजबूती दी है. अमृता खानविलकर की स्पेशल अपीयरेंस ने कहानी में रहस्य और आकर्षण जोड़ा है. वहीं, पुलिस अधिकारी के किरदार में श्रीकांत मोहन यादव ने भले ही सीमित समय में काम किया हो, लेकिन उनकी उपस्थिति प्रभावशाली रही. 

कैसा है डायरेक्शन?

डायरेक्टर बेजॉय नांबियार ने फिल्म में रोमांस और डर का संतुलन बेहद कुशलता से बनाए रखा है. उन्होंने दर्शकों को रोमांस के साथ डर का अनुभव भी कराया है. मगरमच्छ ने कहानी में सस्पेंस और डर पैदा किया है. नांबियार ने मुख्य कलाकारों से जबरदस्त परफॉर्मेंस ली है, जिससे कहानी भावनात्मक रूप से भी दर्शकों से जुड़ी रहती है. 

Loading Ad...

कैसा है फिल्म का म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर?

फिल्म का संगीत युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसका म्यूजिक हिप-हॉप से प्रेरित है, जो फिल्म की ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाता है. 'जी लिया' और 'आंखें चार' जैसे रोमांटिक ट्रैक फिल्म में भावनात्मक पल लाते हैं. वहीं एनर्जेटिक '7 बंताईज' कहानी की एनर्जी को बढ़ाते हैं.  बैकग्राउंड स्कोर कहानी के डर और सस्पेंस को बढ़ाता है. 

यह भी पढ़ें

फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और विनोद भानुशाली हैं. 'तू या मैं' दर्शकों को थ्रिलर शैली में नया अनुभव देती है. अगर आप इस हफ्ते किसी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ये फिल्म देख सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...