Advertisement

Loading Ad...

TRP Report Week 23: जानिए इस हफ्ते के टॉप 10 शोज का हाल, किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान!

इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां अनुपमा पहले नंबर पर क़ाबिज़ बैठा है. वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी टीआरपी में बना हुआ है.

Loading Ad...

साल 2025 के 23वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.  जहां अनुपमा पहले नंबर पर क़ाबिज़ बैठा है. वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी टीआरपी में बना हुआ है. 

इस हफ्ते ये शो रहे टॉप पर 

अनुपमा: रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा'  टीआरपी में पहले नंबर पर ही बना हुआ है और धमाल मचा रहा है. इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है. जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रही है और ये शो पहले नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो को 2.0 रेटिंग मिली हैं.

Loading Ad...

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समृद्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते भी सफल साबित हुआ है. शो की कहानी  लोगों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है. सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी में भी इस हफ्ते दूसरे नंबर पर आ गयाहै. शो को 1.9  रेटिंग मिली हैं. फ़िलहाल शो में 7 साल का छीप आ गया है.

Loading Ad...

उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा'  इस हफ्ते भी टीआरपी में तीसरे नंबर पर खिसक गया है. स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में यूं तो क़ामयाब हो रहा है. लेकिन इस हफ्ते ये शो अभिरा और अरमान के शो से मात खा गया है. शो को 1.9 रेटिंग मिली हैं. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:  काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे नंबर पर आ गया है. ये शो पिछले हफ्ते टॉप 5 में था, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में उछाल देखने को मिला है. इस शो को 1.7 रेटिंग हासिल हुई है.

Loading Ad...

एडवोकेट अंजलि:  शो को इस हफ्ते पांचवा स्थान मिला है. शो की कहानी और एक्टिंग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस शो ने अपनी ख़ास जगह बनाई है, लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है. 

मंगल लक्ष्मी: दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी को टीआरपी लिस्ट में इस बार छठा स्थान मिला है. मंगल लक्ष्मी को  दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. दर्शक शो की दिलचस्प कहानी से जुड़ रहे हैं. शो की टीआरपी में हर हफ्ते फेर बदल देखने को मिलता ही रहता है. टीआरपी में इस शो 1.4 रेटिंग मिली हैं. 

लक्ष्मी का सफ़र : लक्ष्मी का सफर भी टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेकिन इस बार शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, इस हफ्ते इस शो ने सातवां स्थान हासिल किया है.  टीआरपी चार्ट में  इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. 

Loading Ad...

लाफ्टर शेफ 2: इस हफ्ते 'लाफ्टर शेफ 2' को टीआरपी लिस्ट में आठवां स्थान मिला है. इस हफ्ते शो को 1.4  रेटिंग्स मिली हैं, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के साथ ये शो जबरदस्त हंसी मजाक और मनोरंजन दे रहा है.

झनक: 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में नौवां स्थान मिला है. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है, यही वजह है कि इस बार शो की रेटिंग्स में उछाल देखने को मिला है, 20 साल के लीप के बाद  झनक का नया सफ़र लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है. शो की लीड कास्ट भी बदल गई है. इस हफ्ते इस शो को 1.3 रेटिंग मिली हैं. 

कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद: इस हफ्ते लिस्ट में दसवें नंबर पर शो कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद है. ये शो पिछले हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट था. लेकिन इस हफ्ते ये लोगों का दिल जीतने में कुछ ख़ास कामयाब नहीं हुआ है. इस शो को 1.3 टीआरपी रेटिंग्स मिली है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि 23वें हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी हेर फेर देखने को मिला है. दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है. इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 24वें हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...