Advertisement
TRP Report Week 22: अनुपमा ने सबको पछाड़ा, तारक मेहता ने उड़ाए सबके होश, जानिए टॉप 10 शोज का हाल!
अनुपमा पहले नंबर पर क़ाबिज़ बैठा है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा और कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में एक ही जगह टिका हुआ है.
Advertisement
साल 2025 के 22 वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां अनुपमा पहले नंबर पर क़ाबिज़ बैठा है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा और कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में एक ही जगह टिका हुआ है.
इस हफ्ते ये शो रहे टॉप पर :
अनुपमा: रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' टीआरपी में पहले नंबर पर ही बना हुआ है और धमाल मचा रहा है. इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है. जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रही है और ये शो पहले नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो को 2.1 रेटिंग मिली हैं.
Advertisement
उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा' इस हफ्ते भी टीआरपी में अपनी पुरानी जगह पर ही टिका है यानि दूसरे नंबर पर बना हुआ है. स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में यूं तो क़ामयाब हो रहा है. लेकिन दो तीन हफ्तों से रूपाली गांगुली के शो अनुपमा से सचिन और सायली मात खार रहे हैं. इस हफ्ते इस शो को 1.8 रेटिंग मिली हैं.
Advertisement
ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समृद्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते भी सफल साबित हुआ है. शो की कहानी लोगों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है. सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी में भी इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है. फ़िलहाल शो में 7 साल का लीप आ गया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे नंबर पर आ गया है. ये शो पिछले हफ्ते टॉप 5 में था, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में उछाल देखने को मिला है. इस शो को 1.6 रेटिंग हासिल हुई है.
Advertisement
कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद: इस हफ्ते लिस्ट में 5वें नंबर पर शो कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद है. ये शो पिछले हफ्ते टॉप 10 लिस्ट में नहीं था. लेकिन इस हफ्ते ये लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है. इस शो को 1.5 टीआरपी मिली है.
लक्ष्मी का सफ़र: लक्ष्मी का सफर भी टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेकिन इस बार शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, इस हफ्ते इस शो ने छठा स्थान हासिल किया है. टीआरपी चार्ट में इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है. लक्ष्मी की कहानी लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते फेल होती दिखी है.
एडवोकेट अंजलि: शो को इस हफ्ते सातवां स्थान मिला है. शो की कहानी और एक्टिंग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस शो ने अपनी ख़ास जगह बनाई है, लेकिन अब धीरे-धीरे शो की टीआरपी में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है.
Advertisement
मंगल लक्ष्मी: दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी को टीआरपी लिस्ट में इस बार आठवां स्थान मिला है. मंगल लक्ष्मी अब एक घंटे का स्लॉट आता है और दोनों एपिसोड को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. दर्शक शो की दिलचस्प कहानी से जुड़ रहे हैं. शो की टीआरपी में हर हफ्ते फेर बदल देखने को मिलता ही रहता है. टीआरपी में इस शो 1.4 रेटिंग मिली हैं.
झनक: 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में नौवां स्थान मिला है. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है, यही वजह है कि इस बार शो की रेटिंग्स में उछाल देखने को मिला है, 20 साल के लीप के बाद झनक का नया सफ़र लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है. शो की लीड कास्ट भी बदल गई है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली हैं.
लाफ्टर शेफ 2: इस हफ्ते 'लाफ्टर शेफ 2' को टीआरपी लिस्ट में दसवां स्थान मिला है. इस हफ्ते शो को 1.3 रेटिंग्स मिली हैं, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के साथ ये शो जबरदस्त हंसी मजाक और मनोरंजन दे रहा है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि 22वें हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी हेर-फेर देखने को मिला है. दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है. इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 23वें हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता है.