Advertisement

Loading Ad...

TRP Report Week 11 : Anupama बना नंबर 1 शो, उड़ने की आशा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के हाथ लगी ये पोजिशन !

इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए लीप के बाद शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा शर्मा की टीआरपी में भी गिरवाट देखने को मिली है। 11वे हफ्ते में टीआरपी में कौन आगे चल रहा है। चलिए देखते हैं।

Loading Ad...
इस हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए लीप के बाद शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा शर्मा की टीआरपी में भी गिरवाट देखने को मिली है। 11वे  हफ्ते में टीआरपी में कौन आगे चल रहा है। चलिए देखते हैं। 

11वें हफ्ते ये शो रहे टॉप पर !

'अनुपमा': रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' एक बार फिर से टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गया है। इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।  लीप के बाद भी शो लोगों को काफी पसंद आ रहा  है।जिसकी वजह से ये शो टीआरपी मे  भी कमाल कर रहा है। शो में राघव की एंट्री से इसकी टीआरपी में ग़ज़ब का उछाल आया है और ये शो पहले नंबर  आ गया है।  इस हफ्ते इस शो को 2.4 रेटिंग मिली हैं।

उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा' टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर चौथे पर आया गया था  , हालांकि इस हफ्ते शो की टीआरपी में उछाल  देखने को मिला  है और ये शो इस हफ्ते दूसरे   नंबर पर आ गया है। स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में क़ामयाब हो रहा है। शो की स्टोरी साइन लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि ये शो फिर से दूसरे नंबर पर आ गया है।  इस हफ्ते इस शो को 2.3 रेटिंग मिली हैं 

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समर्द्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगो का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। शो की कहानी और अरमान और अभिरा की जोड़ी लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है। सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी के मामले पर तीसरे नंबर पर है।  इस हफ्ते इस शो को 2.2 रेटिंग मिली हैं। फ़िलहाल शो में अभिरा और अरमान के बच्चे पर फ़ोकस किया जा रहा हैं । शो में रूही अभिरा के लिए सेरोगेट मदर बन रही है । शो में गणगौर के त्योहार का ट्रेक चल रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: ये शो  टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से पीछे छूट गया  है। काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे नंबर पर पहुँच गया है। ये शो भी काफी दिनों से टॉप 5 से बाहर था, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और ये दूसरे नंबर पर आ गया था। लेकिन शो टीआरपी एक बार फिर से गिर गई है। इस हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर है । इस वीक इस शो को 1.8 रेटिंग हासिल हुई है। 

एडवोकेट अंजलि अवस्थी: एडवोकेट अंजलि अवस्थी को टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते पांचवा स्थान मिला है। शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है। काफी दिनों से ये शो टॉप 5 से बाहर था । लेकिन इस शो ने एक बार फिर से जबरदस्त छलाँग लगाई है ।अंजलि  की कहानी लोगो का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। इस हफ्ते इस शो को 1.8 रेटिंग मिली हैं।

'बता दें कि टीआरपी लिस्ट में इस बार काफी बदलाव देखने को मिला है। इस हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी बदलाव आया है। दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है। इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की अगले हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता है। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...