Advertisement

Loading Ad...

Pushpa The Rule का Trailer इस दिन होगा रिलीज, Allu Arjun ने दिया बड़ा Surprise

कुछ महीनों पहले ही फ़िल्म पुष्पा द रुल का टीज़र रिलीज़ किया गया था। जिसे देखने के बाद फैंस की exictment और भी ज़्यादा बढ़ गई थी। फ़िल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है, ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में एक है। अभी तक मेकर्स ने फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया है। जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं। अब पुष्पा 2 के एक्टर अल्लु अर्जुन ने ही फैंस को सरप्राइज़ दे दिया है और ऐलान कर दिया है की फ़िल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज़ होगा।

Loading Ad...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चोओं में बने हुए है। पुष्पा बनकर सालो पहले अल्लू अर्जुन ने जो कमाल  मचाया था। वैसा ही कमाल देखने का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।काफ़ी टाइम से पुष्पा 2  की रिलीज डेट बदली जा रही थी । हालांकि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया था । पुष्पा 2 , 5 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी। फ़िल्म की रिलीज़ में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है । 

कुछ महीनों पहले ही फ़िल्म पुष्पा द रुल का टीज़र रिलीज़ किया गया था। जिसे देखने के बाद फैंस की exictment और भी ज़्यादा बढ़ गई थी। फ़िल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है, ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में एक है। अभी तक मेकर्स ने फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया है। जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं। अब पुष्पा 2 के एक्टर अल्लु अर्जुन ने ही फैंस को सरप्राइज़ दे दिया है  और ऐलान कर दिया है की फ़िल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज़ होगा। 

बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।जिसमें अल्लू अर्जुन अपने कंधे पर रायफल हुए हैं। एक्टर के पीछे काफ़ी सारे लोग दिख रहे हैं। फ़िल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा की -  Pushpa 2 The Rule Trailer out on November 17th at 6:03 PM in Patna!
अल्लु अर्जुन ने खुलासा कर दिया है की पुष्पा द रुल का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पटना में रिलीज़ किया जाएगा।पुष्पा 2 में इस बार भंवर सिंह यानि फहाद फासिल के बदले की कहानी होगी। आख़िर कैसे भँवर सिंह पुष्पाराज ने अपना बदला लेता है ये फ़िल्म की कहानी में इस बार देखने को मिलेगा।इस साल फ़िल्म का लोग पिछलें तीन साल से इंतज़ार कर रहे हैं।फ़िल्म का पहला पार्ट पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। यही वजह है की मेकर्स पुष्पा 2 को लेकर काफ़ी उत्साहित दिख रहे हैं। पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थीं। लेकिन अब फ़िल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है की पुष्पा 2 ,5 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी। पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।

फ़िल्म में अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना ,फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आएँगे। इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है की फ़िल्म में Sri leela  का आइटम नंबर भी होगा।पुष्पा 2 को लेकर गजब का क्रेज़ बना हुआ है। पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फ़िल्म है, जोकि रिलीज़ के बाद भी काफ़ी चर्चा में रहने वाली है। फ़िल्म के पहले पार्ट ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी, जबकि दुनिया भर में फ़िल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था।फ़िल्म ने ये आँकड़ा तब पार किया था। देशभर में कोविड की तीसरी वेब चल रही थी। हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2 का बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार हो रहा है । 

कुछ दिनों पहले ऐसा दावा किया गया था की पुष्पा के दूसरे पार्ट ने रिलीज़ से पहले ही 1000 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फ़िल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज़ देखने को मिल रहा है,उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की पुष्पा द रुल बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।वैसे भी पिछली बार की तरह पुष्पा 2 की आँधी में एक बार फिर बॉलीवुड उड़ने वाला है। पुष्पा 2 के रिलीज होते ही बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है।  वैसे आप इस फ़िल्म को देखने के लिए कितने exicted हैं, हमे कमेंट करके जरूर बताएं । 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...