Advertisement

Loading Ad...

‘उनकी छवि एनिमल की बनी हुई...’, फिल्म में भगवान ‘राम’ बने रणबीर पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- लोग एक्सेप्ट नहीं करेंगे

रणबीर कपूर की रामायणम् लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. वहीं इस बीच मुकेश खन्ना ने इस फिल्म पर रिएक्ट किया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का जबसे पहली झलक सामने आई है, तभी से ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है. रामायणम् की पहली झलक को ऑडियंस का तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. छोटे से वीडियो ने ही फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है.

रणबीर कपूर की रामायणम् पर बोले मुकेश खन्ना?
वहीं अब बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और शक्तिमान बनकर लोगों का मनोरंजन कर चुके मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड में बन रही 4000 करोड़ी रामायणम् पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुकेश ने भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर पर भी कमेंट किया है. एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा, रामायण फिल्म में राम को पेड़ों पर चढ़ते हुए और तीर चलाते हुए दिखाया जा रहा है. जबकि ऐसा कृष्ण या अर्जुन कर सकते हैं, लेकिन राम ऐसा नहीं करेंगे. अगर राम खुद को योद्धा बताते, तो वे वानरों से मदद नहीं मांगते. वे रावण से लड़ने के लिए अकेले ही काफी थे.

‘लोग एक्सेप्ट नहीं करेंगे’
एक्टर ने आगे कहा था, जो मैं देख पा रहा हूं, उसके आधार पर मुझे नहीं पता कि रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम का रोल निभा पाएंगे या नहीं. वह अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनकी एक छवि बनी हुई है और वो है एनिमल की.  मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है. वह कर सकते हैं. अगर आपने राम को योद्धा बताया तो लोग एक्सेप्ट नहीं करेंगे. राम हाथ जोड़कर 14 साल का वनवास स्वीकार करते हैं. शबरी के झूठे बैर खाते हैं. वह तीर-कमान नहीं चलाते हैं. मुझे थोड़ा शक है कि ये फिल्म, जो दो भागों में बनाई जा रही है, क्या वाकई मौजूदा बॉक्स ऑफिस की हालत को देखते हुए सभी बॉलीवुड रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं. 

Loading Ad...

‘आज के हिंदू आपको नहीं छोड़ेंगे’
वहीं मुकेश खन्ना ने साल 2023 में आई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का जिक्र करते हुए कहा, 'रामायण से बड़ा विषय कोई हो ही नहीं सकता. लेकिन मैंने देखा है कि कैसे उन्होंने आदिपुरुष की चटनी बना दी है. अब इसे कोई और बना रहा है. अगर आप इसे उसी नजरिए से बनाएंगे, तो आज के हिंदू आपको नहीं छोड़ेंगे.’

Loading Ad...

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायणम्!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायणम् का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 

ऐसे में अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया है, जो कि हैरान कर देने वाला है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की है.  हाल ही नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया है कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

Loading Ad...

फिल्म की ख़ास बातें
रामायणम् को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायणम् की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायणम् में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायणम् लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...