Advertisement

Loading Ad...

'ऐसा थोड़ी होगा हम डरकर बैठ जाएंगे', पहलगाम हमले के बाद भयंकर गुस्से में दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- हमें सरकार पर भरोसा है

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी इस मामले पर गुस्सा ज़ाहिर किया है.

Loading Ad...
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है, 22 अप्रेल जब आतंकियों ने नाम पूछकर मासूमों पर गोलियां बरसा दी . इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मृत्यु हो गई है. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस हमले की निंदा की है, साथ ही देश के प्रधानमंत्री से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. 

पहलगाम हमले के बाद क्या बोले नवाजुद्दीन?

अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वहीं अब बॉलीवुड के जाने माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. एक इवेंट के दौरान इस हमले पर दुख जताते हुए एक्टर ने कहा कि "यह अभी हाल ही में हुआ है और तब से यह हमारे दिमाग में है. जो कुछ हुआ, उसके प्रति हमारे अंदर बहुत गुस्सा है. बहुत दुख भी है, लेकिन एक सामान्य नागरिक क्या कर सकता है? हमें अपनी सरकार पर भरोसा है, और वो उचित कार्रवाई करेंगे. वो पहले से ही इस पर काम कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा.”

वहीं इसी इवेंट के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा गया कि इस घटना के बाद अग़र उन्हें परिवार के साथ कश्मीर जाने का मौका मिलता है, तो क्या वो जाएंगे. इस सवाल के जवाब में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जो कहा सुनकर जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. 

‘ऐसा थोड़ी होगा कि हम डरकर बैठ जाएंगे’

एक्टर ने कश्मीर जाने पर कहा कि “बिल्कुल, मुझे मौका मिलता है तो मैं कश्मीर जरूर जाऊंगा और बाकी लोगों को भी जाना चाहिए. इससे वहां का माहौल अच्छा होगा और लोगों में फिर से कॉन्फिडेंस आएगा और मैं यह भी कहूंगा कि जो सरकार कर रही है, हम उसके साथ हैं. सरकार सख्त कदम उठा रही है, जो कि बहुत अच्छी बात है. निश्चित रूप से लोग वापस कश्मीर की घाटी में लौटेंगे. ऐसा थोड़े ही होगा कि हम डरकर बैठ जाएंगे। हमारी सरकार इस मामले में सही कदम उठा रही है.”

‘कश्मीर हमारा ही रहेगा’

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले सुनील शेट्टी भी अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर चुके हैं. एक्टर ने एक इवेंट के दौरान दहाड़ते हुए कहा था कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा. एक्टर ने खुलकर इस मामले पर बात करते हुए कहा था कि "हमारे लिए, मानवता की सेवा भगवान की सेवा है. सर्वशक्तिमान सब कुछ देखेगा और जवाब देगा. अभी, हमें भारतीयों के रूप में एकजुट रहने की जरूरत है. हमें उन लोगों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि एकजुट रहना चाहिए. उन्हें दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है, और हमेशा हमारा ही रहेगा. इसलिए सेना, नेता और हर कोई इस प्रयास में शामिल है."

सुनील शेट्टी ने आगे कहा था  “हमें नागरिक की तरफ से एक ही करना है, हमें ये फैसला करना है कि आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी. उनको ये दिखाना है कि हमें डर नहीं है, और वाकई में डर है नहीं.मैंने खुद सामने से फोन कर के बोला है कि अगर कल आपको लगता है कि हमें वहां आना है, टूरिस्ट की हैसियत से या आर्टिस्ट की हैसियत से हमें वहां शूटिंग करनी है या घूमने जाना है, हम जरूर आएंगे. जो कश्मीरी बच्चे हैं, उनकी कोई गलती नहीं है.''

भारत ने पाकिस्तान पर ऐसे लिया एक्शन!
बता दें कि ये वेब समिट ऐसे टाइम पर आयोजित हो रही है जब हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था. नाम पूछकर मासूमों को गोलियां मार दी थी. हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधू जल संधि को निलंबित कर दिया है और देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है. 

पाक कलाकारों पर डिजिटल स्ट्राइक!
वहीं इस बीच मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर सोशल मीडिया स्ट्राइक की है. दरअसल अब भारत में पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए हैं. बुधवार शाम से भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स ने देखा कि पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान और अली ज़फ़र जैसे सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारत में उपलब्ध नहीं हैं. इन कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...