Advertisement

Loading Ad...

‘ये भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी दुनिया देख रही…’, धुरंधर के फैन हुए अदिवी शेष, बोले- पाकिस्तानी पक्ष देखना नया अनुभव था

फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है. फिल्म में कलाकारों के साथ डायरेक्शन की भी सराहना हो रही है. इसी कड़ी में एक्टर अदिवी शेष ने भी फिल्म और इसके डायरेक्टर की दिल खोलकर तारीफ़ की है.

Loading Ad...

डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं, फिल्म में कलाकारों के साथ डायरेक्शन की भी सराहना हो रही है. इसी कड़ी में एक्टर अदिवी शेष ने भी फिल्म और इसके डायरेक्टर की दिल खोलकर तारीफ़ की.

'धुरंधर' के फैन हुए अदिवी शेष

अदिवी शेष ने अपनी फिल्म 'मेजर' में 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई थी. उन्होंने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन और रिसर्च की तारीफ की. 

Loading Ad...

‘मुझे लगा कि यह एक असाधारण फिल्म है’

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. मुझे लगा था कि मैंने 26/11 की पूरी घटना पर बहुत रिसर्च कर ली है, लेकिन इस फिल्म में जब मैंने पाकिस्तानी पक्ष को देखा, तो यह मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग अनुभव था. मुझे लगा कि यह एक असाधारण फिल्म है.”

‘ये भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी दुनिया देख रही’

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत गर्व है कि यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है. यह फिल्म बहुत सच्चाई और ईमानदारी से बनाई गई है. यह एक ऐसी कृति है, जिसे सच में हर व्यक्ति को देखना चाहिए. बिना देर किए टिकट बुक कर लेनी चाहिए.”

‘मैं इस फिल्म को दोबारा जरूर देखने जाऊंगा’

एक्टर ने  आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे आदित्य धर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. उनकी सोच और मूल्य बहुत मजबूत हैं. मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म को दोबारा जरूर देखने जाऊंगा.”

Loading Ad...

दुनिया भर में धुरंधर ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है. 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से अब तक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 710.5 करोड़ रुपए (भारत में 552.5 करोड़) की कमाई कर ली है.

फिल्म की दमदार कास्ट 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों ने शानदार काम किया है. इस फिल्म से अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...