Advertisement

Loading Ad...

Dhoom 4 में Ranbir Kapoor के साथ नजर आएगी ये Hot हसीना, जानकर उड़ेंगे होश !

रणबीर कपूर की एंट्री के बाद से ही हर कोई यही जानना चाह रहा था की धूम 4 में एक्टर की लीडिंग लेडी के रोल में क़ौन नज़र आएगा ।वहीं अब धूम 4 में एक टॉप हसीना की एंट्री हो गई है, मीडिया रिपोट्स में ऐसा सुनने में आ रहा है की मेकर्स रणबीर की एक पुरानी को स्टार को फ़िल्म में साइन कर रहे हैं ।धूम 4 को लेकर मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की फ़िल्म में रणबीर कपूर के अपोटिज श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई है।

Loading Ad...
धूम 4 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। धूम फ्रेंचाइजी की अभी तक रिलीज़ हुई सभी फ़िल्में  लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुईं हैं।धूम फ्रेंचाइजी की फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस किया था। यही वजह है की पब्लिक इसके चौथे पार्ट का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।अब धूम   फ्रेंचाइजी के लवर्स के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है।धूम 4 का इंतज़ार कर रहे फैंस को बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा बड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं। फ़िल्म के पिछले तीनों पार्ट्स में चोर के किरदार में जॉन,रितिक और आमिर खान नज़र आए थे। जिन्हें काफ़ी पसंद किया गया था। लेकिन अब इन तीनों की छुट्टी हो गई है।धूम 4 में रणबीर कपूर की एंट्री हो गई है ।

मीडिया रिपोट्स की माने तो धूम 4 के लिए मेकर्स ने रणबीर कपूर कास्ट किया है। बताया जा रहा है की धूम 4 में रणबीर कपूर मेन विलेन के रोल में नज़र आएँगे। रणबीर कपूर से पहले ये रोल जॉन अब्रहाम, रितिक रोशन और आमिर खान निभा चुके हैं।अब धूम 4 के लिए रणबीर कपूर को कास्ट करने की ख़बरें सामने आई हैं। रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौक़े पर ये दावा किया गया था की रणबीर कपूर धूम 4 में लीड रोल निभाएँगे।एक्टर विलेन बनकर दर्शकों को Entertain करने वाले हैं। रणबीर कपूर की एंट्री के बाद से ही हर कोई यही जानना चाह रहा था की धूम 4 में एक्टर की लीडिंग लेडी के रोल में क़ौन नज़र आएगा ।

वहीं अब धूम 4 में एक टॉप हसीना की एंट्री हो गई है, मीडिया रिपोट्स में ऐसा सुनने में आ रहा है की मेकर्स रणबीर की एक पुरानी को स्टार को फ़िल्म में साइन कर रहे हैं ।धूम 4 को लेकर मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की  फ़िल्म में रणबीर कपूर के अपोटिज श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई है और वो फ़िल्म में चोर बनने जा रहे रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आएँगी ।रणबीर और श्रद्धा कपूर के फैंस इन्हें दोबारा एक साथ देखने के लिए काफ़ी खुश हो गए हैं । दरअसल दोनों पिछले साल और पहली बार फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार में एक साथ नज़र आए थे ।ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी ।ऐसे में कहा जा रहा है की रणबीर और श्रद्धा धूम 4 में नज़र आएँगे तो हर किसी को दीवाना बना देंगे ।दोनों के बीच अच्छी Chemistry है, लेकिन कुछ इन रिपोट्स से खुश नहीं है । दरअसल कुछ लोग धूम 4 में रणबीर के साथ तृप्ति डिमरी या दीपिका पादुकोण को देखना चाहते हैं ।खैर मेकर्स रणबीर के अपोज़िट श्रद्धा कपूर को फ़ाइनल करते हैं या नहीं ये देखना अब दिलचस्प होगा ।

हाल ही में ऐसी ख़बरें आई थी की धूम 4 को कौन डायरेक्टर करेगा, इसका भी खुलासा हो गया है । मीडिया के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की धूम 4 जैसी बड़ी फ़िल्म का डायरेक्शन कोई और नहीं बल्कि अयान मुर्खजी करने वाले हैं।अयान का नाम धूम 4 का डायरेक्शन करने के लिए फ़ाइनल माना जा रहा है।लेकिन मेकर्स की तरफ़ से फ़िलहाल इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।बता दें कि अयान मुखर्जी वेकअप सिड , ये जवानी है दीवानी, और ब्रह्मास्त्र जैसी फ़िल्मों का डायरेक्शन कर चुके है।फिलहाल अयान रितिक और जूनियार एनटीआर की फिस्म वॉर 2 का डायरेक्शन कर रहे हैं। कहा जा रहा है की इस फ़िल्म को पूरा करने के बाद अयान रणवीर के साथ धूम 4 बनाएँगे। इस फ़िल्म के साथ साथ रणबीर और अयान  ब्रह्मास्त्र 2 भी लेकर आएँगे जो की काफ़ी चर्चाओं में बने हुए हैं।

बता दें कि धूम फ़्रेंचाइज़ी की  पहली फ़िल्म साल 2004 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक अहम रोल में नज़र आए थे।11 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 72 करोड़ की कमाई की थी।वहीं फ़िल्म का दूसरा पार्ट धूम 2, साल 2006 में रिलीज़ हुआ था। फ़िल्म में रितिक, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बासू और अभिषेक बच्चन अहम रोल में नज़र आए थे।42 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 151 करोड़ की कमाई की थी।वहीं साल 2013 में धूम 3 रिलीज़ हुई थी। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई थी।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धूम 4 का Officially ऐलान कब तक किया जाता है ।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...