Advertisement

Loading Ad...

भगवान कृष्ण बनकर इन Stars ने जीता दिल,जानिए किसको मिली कितनी Fees !

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ अवसर मनाया जा रहा है। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मौक़े पर हम आपको उन फ़ेम एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने टीवी पर भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है।साथ ही इस रिपोर्ट में हम आपको ये भी बताएंगे की भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले इन एक्टर्स को कितनी फ़ीस मिली थी।

Loading Ad...
हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण की बड़ी महानता है। जिन्हें कोई कान्हा, तो कोई माधव, गोपाल, वासूदेव , मोहन, मुरारी समेत कई नामों में पुकारा जाता है, श्री कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। , देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ अवसर  मनाया जा रहा है। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मौक़े पर हम आपको उन फ़ेम एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने टीवी पर भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है।साथ ही इस रिपोर्ट में हम आपको ये भी बताएंगे की भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले इन एक्टर्स को कितनी फ़ीस मिली थी।

1: नितीश भारदूाज  : बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा  1980 में टीवी पर महाभारत लेकर आए थे।इस महाभारत में जाने माने एक्टर नितीश भारदूाज ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था। इस किरदार में नितीश भारदूाज ने लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ दी थी। लोग कृष्ण के रोल में उन्हें आज भी बहुत पसंद करते हैं।मीडिया रिपोट्स की माने तो नितीश भारदूाज को भगवान कृष्ण का रोल निभाने के लिए एक एपिसोड के लिए 3 हज़ार रूपये मिले थे।

2: सर्वदमन डी. बनर्जी : रामानंद सागर का शो  श्री कृष्ण  आज भी लोगों को काफ़ी पसंद है। इस शो में एक्टर सर्वदमन डी. बनर्जी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। सर्वदमन डी. बनर्जी ने इस किरदार में सभी का दिल जीत लिया था,आज भी इस रोल में लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं।मीडिया रिपोट्स की माने तो  सर्वदमन डी. बनर्जी ने इस शो के पर एपिसोड के लिए 10 हज़ार रूपये लिए थे।

3: स्वप्निल जोशी : रामानंद सागर का शो  श्री कृष्ण एक ऐसा शो है जिसे आज भी पसंद किया जाता है। स्वप्निल जोशी ने इस शो में युवा कृष्ण का किरदार निभाया था। स्वप्निल जोशी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना है। वो रामानंद सागर के दो टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमें श्री कृष्ण और उत्तर रामायण का नाम शामिल हैं। इस शो के लिए  स्वप्निल जोशी को 20 लाख रूपये की बड़ी रक़म मिली थी। उन्हें एक एपिसोड के 8500 हजार रूपये मिलते थे।

4: सौरभ जैन: स्टार प्लस पर आई महाभारत लोगों को काफ़ी पसंद है। इस शो में सौरभ जैन ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाकर एक्टर घर घर में मशहूर हो गए थे।सिद्धार्थ कुमार तिवारी के महाकाव्य शो महाभारत में सौरभ जैन ने कृष्ण बनकर सबका दिल जीत लिया है।इस शो के लिए उन्हें अच्छी ख़ासी फ़ीस मिली है। मीडिया रिपोट्स की माने तो सौरभ जैन को per एपिसोड के लिए 2.50 लाख रूपये मिले थे।

5: सौरभ पांडे : सौनी टीवी के शो सूर्यपुत्र कर्ण में सौरभ पांडे ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। सौरभ पांडे टीवी इंडस्ट्री हैंडसम हंक हैं,उन्होंने भगवान कृष्ण का किरदार खूब लोकप्रियता हासिल की थी।मीडिया रिपोट्स की माने तो एक्टर ने इस शो के एक एपिसोड के लिए 1 से 1.50 लाख रूपये से ली थी।

6: सुमेध मुदगलकर : स्टार भारत के शो राधाकृष्ण को काफ़ी पसंद किया गया था। टीवी पर ये शो टीआरपी में भी बना रहता था।  सुमेध मुदगलकर युवा कृष्ण के किरदार में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे।मीडिया रिपोट्स की माने तो  सुमेध मुदगलकर ने प्रति एपिसोड के लिए 65000 हज़ार रूपये फ़ीस ली थी।

7: धृति भाटिया : कलर्स के शो जय श्री कृष्णा में बाल कृष्णा का किरदार निभाने वाली धृति भाटिया ने हर किसी को अपना फ़ैन बना दिया था।मीडिया रिपोट्स की मानें तो प्रति एपिसोड उन्हें 20 हजार रूपये मिले थे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...