Advertisement
Loading Ad...
जन्नत जुबैर और फैजू के बीच आई दरार, क्या टूट गया दोनों का रिश्ता ?
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल खान (फैजू) के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गईं।
Advertisement
Loading Ad...
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और ‘मिस्टर फैजू’ के नाम से जाने जाने वाले फैसल खान (फैजू) के बीच लंबे समय से चल रहा प्यार अब एक नई मोड़ पर आ गया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया और टीवी पर काफी मशहूर थी और ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखते थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है।
हाल ही में, कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जन्नत ने साफ रूप से कहा था कि वो फैजू को भाई मानने से इंकार करती हैं और वो दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, उनकी केमिस्ट्री बहुत गहरी थी और वो दोनों कई बार एक साथ नजर आते थे, लेकिन अब उनका रिश्ता खत्म हो गया है।
सोशल मीडिया पर हुआ ब्रेकअप
बता दें जन्नत और फैजू ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जो उनके रिश्ते में बदलाव का बड़ा संकेत है। सबसे पहले जन्नत ने फैजू को अनफॉलो किया, और उसके बाद फैजू ने भी जन्नत को अनफॉलो कर दिया। इस फैसले के बाद उनके फैंस में इस बात को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
जन्नत ने शेयर किया मोटिवेटिंग पोस्ट
जन्नत ने फैजू को अनफॉलो करने के बाद इंस्टाग्राम पर एक मोटिवेटिंग पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “जो है उसे हमें स्वीकार करना चाहिए, जो हो चुका है उसे जाने देना चाहिए और जो आगे होगा उस पर हमें विश्वास रखना चाहिए।” इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने भी कई सवाल किए, और कुछ यूजर उन्हें फैजू के साथ फिर से बात करने की सलाह देते दिखे। वहीं, कुछ लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट मानते हुए कह रहे हैं कि शायद ये दोनों ब्रांड प्रमोशन के लिए कर रहे हैं।
फैजू और जन्नत के फैंस की चिंता
जन्नत और फैजू के ब्रेकअप की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एक-दूसरे से बात करने और अपने रिश्ते को एक और मौका देने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर इसे महज एक प्रमोशनल एक्टिविटी मानते हुए इसे लेकर मजाक भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
याद दिलाते चलें कि हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की होस्ट फराह खान ने फैजू से मजाक करते हुए कहा था कि वो इस साल फैजू की शादी करवा देंगी और उन्हें जन्नत के साथ घूमाने ले जाएंगी, जिससे फैजू थोड़े शर्मिंदा हो गए थे। अब ये देखना होगा कि दोनों की जिंदगी में क्या नया मोड़ आता है।
Loading Ad...
Loading Ad...