Advertisement

Loading Ad...

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ़्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है.

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी फरीदाबाद में गिरफ्तार। फाइल फोटो
Loading Ad...

यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह वही शूटर है, जिसने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर की पहचान फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है. 

फायरिंग करने वाला शूटर फरीदाबाद से गिरफ्तार

जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार सुबह फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने आरोपी को फरीदपुर गांव के पास घेरा था. इस दौरान, उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर ऑटोमेटिक पिस्टल से 6 से अधिक बार फायर किए. पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गोली आरोपी इशू गांधी के पैर में जाकर लगी. 

Loading Ad...

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घायल इशू गांधी को गिरफ्तार कर लिया. पैर में गोली लगी होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. 

Loading Ad...

17 अगस्त को एल्विश के घर हुई थी फायरिंग 

बता दें कि 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. बताया जाता है कि एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में तीन शूटर शामिल थे, जिनमें से एक इशू गांधी भी था.  'भाऊ गैंग' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. 

Loading Ad...

पोस्ट में क्या लिखा था?

गैंग के दो बदमाशों नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, "जय भोले की हां भाई राम राम सारे भाईया न आज जो ELVISH YADAV के घर गोली चली है वो हमने NEERAJ FARIDPUR और BHAU RITOLIYA ने चलवाई है इसको आज हमने अपना परिचय दिया है बहोत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन कर के और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े है सबको WARNING है ये जो सट्टे का प्रमोशन करता मिल गया उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है तोह ये जो भी सट्टे आले है तैयार रहो. #raoinderjeet yadav राम राम

Loading Ad...


सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामने 

बता दें कि एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था दो हमलावर बाइक को घर से दूर खड़ा करते हैं इसके बाद दौड़कर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं. इस दौरान उन्होंने हेल्मेट और कपड़े से अपना चेहरा छिपाया था. इसी दौरान एक हमलावर घर के गेट पर लटककर अंदर तक गोली चलाता है. सोशल मीडिया पर मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुआ था. 

 

Loading Ad...

कौन है भाऊ गैंग?

बता दें कि भाऊ गैंग एक अपराधी गिरोह है जो हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, वसूली और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है. नीरज फरीदपुरिया इस गैंग का मुख्य सदस्य है. वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है. उस पर हत्या, जबरन वसूली और धमकी देने जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं. नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में उम्रकैद की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया. अब वह वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है.

यह भी पढ़ें

दूसरा आरोपी, भाऊ रिटोलिया, भी इसी गैंग का अहम हिस्सा है. उस पर भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं. वह भी फिलहाल विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर धमकी देता है और लोगों से पैसे वसूलने जैसी घटनाओं को अंजाम देता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...