Advertisement

Loading Ad...

The Raja Saab Teaser: खूंखार अंदाज में दिखे संजय दत्त, प्रभास पर पड़ गए भारी, फैंस ने कहा जबरदस्त...

प्रभास की फिल्म द राजा साहब का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर का बेहद ही दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. बीते कुछ सालों से प्रभास अपनी एक्शन फिल्मों के ज़रिए दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार वो फिल्म द राजा साहब के ज़रिए हॉरर कॉमेडी लेकर आ गए हैं.

Loading Ad...

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म का फैंस का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, काफी दिनों से एक्टर अपनी फिल्म द राजा साहब की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. 

‘द राजा साहब’ का टीज़र हुआ रिलीज!
वहीं अब प्रभास की फिल्म द राजा साहब का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर का बेहद ही दमदार अवतार देखने को मिल रहा है, बीते कुछ सालों से प्रभास अपनी एक्शन फिल्मों के ज़रिए दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार वो फिल्म द राजा साहब के ज़रिए हॉरर कॉमेडी लेकर आ गए हैं. इन दिनों हॉरर कॉमेडीज फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है, ऐेसे में अब प्रभास भी ह़ॉरर कॉमेडी लेकर आ गए हैं. 

Loading Ad...

प्रभास पर भारी पड़े संजय दत्त!
फिल्म के टीज़र में संजय दत्त के चार फ़्रेम दिखाई दिए हैं, जो इतने दमदार हैं की प्रभास भी उनके आगे फीके पड़ गए हैं. पहले फ़्रेम में हवेली के अंदर संजय दत्त की तस्वीर लटकी हुई है, जो की एक राजा हैं, लेकिन उनकी मौत हो गई है, हालांकि वो अभी भी उस हवेली में ही हैं, और राजा बनकर वहां राज कर रहे हैं. 

Loading Ad...

दूसरे फ्रेम में एक शख़्स में तंत्र विद्या करता दिख रहा है, गौर से देखने पर पता चल रहा है कि वो संजय दत्त ही हैं, जो बाबा के रूप में दिख रहे हैं.  टीज़र में तीसरे फ़्रेम में संजय दत्त एक बुढ़े व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं. जो काफी दमदार लग रहे हैं, वहीं चौथे फ़्रेम में संजय काले कपड़ों में दिख रहे हैं और उन्होंने काफी सारा सोना पहन रखा है. एक्टर का लुक काफी गजब का है, लोगों के बीच सस्पेंस भी पैदा करना है, टीज़र में यकीनन संजय दत्त, प्रभास पर भारी पड़ गए हैं. 

Loading Ad...

कैसा है प्रभास की फिल्म का टीज़र!
फिल्म के टीज़र में प्रभास का एक दम अलग अंदाज़ ही देखने को मिला है, इस बार वो भूतों को सबक सिखाने के साथ साथ कॉमेडी का डोज़ भी देते नज़र आएं हैं. फिल्म के टीज़र की शुरुआत एक भूतिया बंगले से होती है, जिसमें एक बूढ़ा आदमी रहता है और वो मरने के बाद भी इस बंगले पर कब्जा करके बैठा है. जिसके बाद प्रभास की एंट्री होती है जो कॉमेडी का तड़का लगाते नज़र आते हैं, वहीं टीजर में उनका रोमांटिक अंदाज़ भी दिखाई देता है, टीजर के लास्ट में वो उसी हवेली में भूतों से जंग लड़ते दिखाई देते हैं. फिल्म का टीजर काफी दमदार लग रहा है, इस बार प्रभास ने ही हिंदी में अपनी आवाज डब की है. 

‘द राजा साहब’ का टीज़र देख झूम उठे फैंस!
सोशल मीडिया पर द राजा साहब के टीज़र पर रिएक्शन भी आने शुरु हो गए हैं. लोगों ने इसे  ब्लॉकबस्टर टीजर बता दिया है. एक यूजर ने लिखा Vintage Prabhas Is Backkk. Sureshot Blockbuster Hai Boss Teaser

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा wow what a teaser Prabhas... It will blast on box office

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा One more blockbuster of Prabhas is loading get ready guys this is crazy

वहीं एक और यूजर ने लिखा Sabka Baap Darling Prabhas Loading for 1000

Loading Ad...

ये है फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि राजा साहब का टीज़र आपको कार्तिक आर्यन वाली थोड़ी फ़ील भी देता है, प्रभास की इस फिल्म को काफी बड़े लेवल बनाया गया है. फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के अलावा मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे हसीनाएं भी नजर आएंगी. फिल्म में प्रभास के अपोज़िट तीन एक्ट्रेस दिखाई देंगी. इतना ही नहीं फिल्म में जरीना वहाब और योगी बाबू भी दिखाई देंगे. 

यह भी पढ़ें

कब रिलीज़ होगी ‘द राजा साहब’
द राजा साहब को साउथ के जाने माने डायरेक्टर  मारुथि ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी लो बजट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वो बिग बजट फिल्म लेकर आए हैं. वहीं टी जी विश्व प्रसाद फिल्म के प्रोड्यूस हैं. फिल्म द राजा साब को 5 दिसंबर, 2025 को थियेटर्स में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज़ होगी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की द राजा साहब थियेटर्स पर क्या कमाल करती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...