Advertisement
तारक मेहता के गुरुचरण सिंह पर 1.2 करोड़ का कर्ज, परिवार ने भी खींचे हाथ: दोस्त ने किया खुलासा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। दोस्त ने खुलासा किया कि इस मुश्किल समय में परिवार से मदद नहीं मिल रही, और केवल कुछ करीबी दोस्त ही उनका सहारा बन रहे हैं।
Advertisement
कर्ज़ और संपत्ति विवाद
परिवार से नहीं मिल रही मदद
कर्ज का खुलासा
गुरुचरण सिंह ने बताया था कि उन पर बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों का 60 लाख रुपये का कर्ज़ है, और इसके अलावा उन पर कुछ जान-पहचान वाले लोगों का भी 60 लाख रुपये का कर्ज़ है। इस तरह कुल मिलाकर उनकी कर्ज़ की रकम 1.2 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें
बता दें गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया था कि वो इंडस्ट्री के लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि वो अपनी मेहनत और काम के जरिए कर्ज़ चुकता कर सकें। उनके फैंस और करीबी दोस्त इस समय उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस प्रॉब्लम से उबरकर फिर से एक नई शुरुआत करेंगे।