Advertisement

Loading Ad...

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, बोली- भाई कहीं नहीं गए हैं

सुशांत सिंह राजपूत की पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए कहा है की सुशांत आज भी हमारे दिलों में जिंदा है.

Loading Ad...

14 जून 2020, जब बॉलीवुड ने एक उमदा कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया. दरअसल हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की. जो आज से पांच साल पहले अपने परिवार और करोड़ों फैंस को हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से रूखसत हो गए.

वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए SSR का मतलब भी बताया है. एक्टर की  बहन ने कहा है की सुशांत आज भी हमारे दिलों में जिंदा है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील कि उनके भाई का इस्तेमाल करके कभी भी निगेटिविटी ना फैलाई जाए. 

सुशांत को याद कर इमोशनल हुई बहन श्वेता!
श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर करने के साथ साथ कैप्शन में भी काफी कुछ लिखा है. उन्होंने सुशांत को लेकर पोस्ट में लिखा "आज भाई की 5वीं पुण्यतिथि है, 14 जून 2020 को उनके निधन के बाद से बहुत कुछ हुआ है. अब सीबीआई ने अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी है और हम इसे फिर से हासिल करने के प्रोसेस में हैं. लेकिन मैं आज जो कहना चाहती हूं, वह यह है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हिम्मत मत हारो और भगवान या अच्छाई पर विश्वास मत खोओ. हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस चीज के लिए खड़ा था... पवित्रता, जीवन और सीखने के लिए एक अदम्य उत्साह, प्यार से भरा दिल जो सभी के साथ समान व्यवहार करने और दान करने में विश्वास करता था. उसकी मुस्कान और उसकी आंखों में वह मासूमियत थी जो किसी के भी दिल में उमड़ने वाले प्यार को जगा सकती थी. यही हमारा सुशांत था. यही हमें खड़ा होना है.”

Loading Ad...

‘भाई कहीं नहीं गए हैं’
श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे लिखा “भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें... वे आप में, मुझमें, हम सभी में हैं. हर बार जब हम पूरे दिल से प्यार करते हैं, हर बार जब हमारे अंदर जीवन के प्रति बच्चों जैसी मासूमियत होती है, हर बार जब हम कुछ और सीखने के लिए इच्छुक होते हैं, तो हम उन्हें जीवित कर रहे होते हैं. भाई के नाम का इस्तेमाल कभी भी किसी निगेटिव भावना को फैलाने के लिए न करें... उन्हें यह पसंद नहीं आएगा. वह इसके लिए खड़े नहीं हुए.

Loading Ad...

देखिए उन्होंने कितने लोगों के दिल और दिमाग को छुआ और प्रभावित किया... उनकी विरासत को जारी रहने दें... आप जलती हुई मोमबत्ती बनें जो उनकी विरासत को जारी रखने के लिए अन्य मोमबत्तियों को जलाएय किसी भी महान व्यक्ति की विरासत हमेशा उसके जाने के बाद बढ़ती है... आप जानते हैं ऐसा क्यों है? क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी का मैग्नेटिज्म आने वाली पीढ़ियों के दिमाग में बीज बोता है और उन्हें प्रभावित करता है..."

अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे सुशांत
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. एक्टर की मौत को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. कुछ लोगों को ये आत्महत्या का मामला लग रहा था. जबकि कुछ लोगों ने इसे मर्डर का मामला बताया था. हालांकि एक्टर की बहन तभी से न्याय के लिए लड़ रही हैं. 

Loading Ad...

सुशांत की बहन ने पीएम मोदी से की थी अपील!
पिछले साल मार्च में एक्टर की बहन ने पीएम मोदी से भी भाई की मौत को लेकर सीबीआई जांच पर विचार करने की गुज़ारिश की थी. ताकि जांच में तेजी आए और एक्टर के चाहने वालों को राहत मिले. श्वेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा था “ मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 45 महीने हो गए हैं और हम अभी भी जवाब चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी, कृपया हमें सीबीआई जांच की प्रगति बताने में मदद करें. सुशांत के लिए न्याय हमारी प्रार्थना है.”

यह भी पढ़ें

सुशांत का वर्क फ्रंट 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से लेकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में किया था. उन्होंने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा एक्टर ने पीके, M.S Dhoni, केदारनाथ, और छिछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया था. वहीं दिल बेचारा उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था, दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...