Advertisement
Loading Ad...
Stree 2 ने पहले दिन Box Office पर तोड़ दिए सारे Record, Khans का तोड़ा घमंड !
स्त्री 2 के पहले दिन के आँकड़े सामने आ गए हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म ने independence डे के मौक़े पर 55.40 करोड़ की कमाई की है।वहीं प्रीव्यूज से फ़िल्म ने 9. 40 करोड़ की कमाई की थी।इसी के साथ फ़िल्म ने पहले दिन 64. 80 करोड़ की कमाई की थी।इसी के साथ स्त्री 2,हिंदी बेल्ट में पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी फ़िल्म बन गई है।
Advertisement
Loading Ad...
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्त्री 2 ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी स्त्री 2 ने उससे कहीं ज़्यादा कमाई कर हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।फ़िल्म का पहला स्त्री साल 2018 में रिलीज़ हुआ था। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। दर्शकों को ये फ़िल्म इतनी पसंद आई थी की सालो से इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार किया जा रहा था। अब फाइनली ये इंतज़ार ख़त्म हो गया है।स्त्री 2 थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है और इसने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़े बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
दरअसल स्त्री 2 के पहले दिन के आँकड़े सामने आ गए हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म ने independence डे के मौक़े पर 55.40 करोड़ की कमाई की है।वहीं प्रीव्यूज से फ़िल्म ने 9. 40 करोड़ की कमाई की थी।इसी के साथ फ़िल्म ने पहले दिन 64. 80 करोड़ की कमाई की थी।इसी के साथ स्त्री 2,हिंदी बेल्ट में पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी फ़िल्म बन गई है।अब स्त्री 2 से आगे शाहरुख़ की फ़िल्म जवान ने जिसने हिंदी बेल्ट में पहले दिन 65.50 करोड़ की कमाई की थी।वैसे शाहरुख़ की जवान को छोड़ दिया जाए तो स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कई बड़ी फ़िल्मों को मात दे दी है।शाहरूख की पठान से लेकर,आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, रणबीर कपूर की एनिमल से लेकर सलमान खान की टाइगर 3 को भी मात दे दी है।कहना ग़लत नहीं होगा की स्त्री 2 के आगे खान्स भी नहीं टिक पाए हैं।
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने X पर पोस्ट कर स्त्री 2 के पहले दिन की कमाई की जानकारी दी है।इतना ही नहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी है की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फ़िल्मों को मात दे दी है।तरण आदर्श ने X पर अपने पोस्ट में लिखा - स्त्री2 ने इतिहास रच दिया जब #बॉक्सऑफिस शब्दों से अधिक जोर से बोलता है... #स्त्री2 रिलीज से पहले की सभी उम्मीदों और भविष्यवाणियों को खारिज कर देती है... एक शानदार शुरुआत के साथ, 2024 की सबसे बड़ी ओपनर [#हिंदी फिल्म] बनकर उभरी।स्त्री2 के पहले दिन का का कारोबार पठान [₹55 करोड़], एनिमल [₹54.75 करोड़], केजीएफ2 हिंदी [₹53.95 करोड़], #वॉर [₹51.60 करोड़] और #ठग्स ऑफ हिंदुस्तान [₹50.75 करोड़] से आगे है। .Stree2 ने हॉरर-कॉमेडी शैली के लिए नए मानक स्थापित किए हैं... #Stree [पहला पार्ट] ने पहले हफ़्ते में ₹ 60.39 करोड़ का कलेक्शन किया था... Stree2 ने पहले दिन + पेड़ रिव्यूज में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है.. अविश्वसनीय, है ना? साथ ही, KhelKhelMein और Vedaa के साथ बहुप्रचारित 'टकराव' वास्तव में कभी सामने नहीं आया, क्योंकि Stree2 कई गुना आगे है... शहरी केंद्रों में आगे, बड़े पैमाने पर अभूतपूर्व। अब, जरा कल्पना करें कि अगर Stree2 सिगंल रिलीज होती तो इसकी क्षमता क्या होती।पहला हफ़्ता बुधवार प्रीव्यजू 9.40 करोड़, गुरु 55.40 करोड़। कुल: ₹ 64.80 करोड़। #भारत बिज़. #बॉक्स ऑफ़िस
बता दें कि स्त्री 2 ने पहले दिन ना सिर्फ़ शाहरूख और आमिर खान को मात दी है। बल्कि सलमान को भी धूल चटा दी है। दरअसल सलमान की टाइगर 3 ने पहले दिन 44 करोड़ की कमाई की थी। जो की स्त्री 2 की पहले दिन की कमाई से काफ़ी कम है।वैसे स्त्री 2 ने ख़ान्स के अलावा केजीएफ 2, गदर 2 समेत सभी बड़ी फ़िल्मों को मात दे दी है।फ़िल्म की कमाई के आँकड़े देखकर साफ़ लग रहा है की स्त्री 2 को लेकर लोगों में गजब का क्रेज़ बना हुआ है।
बता दें कि स्त्री 2 में भी चंदेरी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।इस पार्ट में लोग सरकटे से डरे हुए हैं लोग इस बार स्त्री से मदद मांद रहे हैं।फ़िल्म में हॉरर के साथ साथ ज़बरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिली है।फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति खुराना भी अहम रोल में नज़र आए हैं।फ़िल्म में इस बार अक्षय कुमार और वरूण धवन का भी ज़बरदस्त कैमियो है जो की लोगों के लिए बड़े सरप्राइज़ लेकर आए हैं।अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना हुआ है। उसे देखकर लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आँकड़ा पार कर सकती है।वैसे आपका इस ख़बर पर क्या कहना है। हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...