Advertisement
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोनू सूद ने जारी किया Video, दुबई में फंसे लोगों की ऐसे करेंगे मदद
Iran-US War: सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है.
Advertisement
राजपाल यादव की मदद करने के बाद मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों की मदद करने का फैसला किया है.
दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने उठाया बड़ा कदम
सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है.
Advertisement
सोनू सूद ने लोगों से की अपील
Advertisement
सोनू सूद हमेशा से ही लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है. अभिनेता का कहना है कि बिना किसी शर्त और पैसे के वे उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिनके पास उन हालातों में रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं बचा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
राजपाल यादव की मदद के लिए भी आगे आए थे सोनू सूद
Advertisement
सोनू सूद की इस मुहिम को एक बार फिर यूजर्स ने खुलकर सपोर्ट किया है और उनका कहना है कि सोनू सूद पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं. इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए पहला कदम उठाया था और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को अपनी सामर्थ अनुसार पैसे डोनेट करने के लिए कहा था.
नतीजा यह हुआ कि कई जाने-माने लोगों ने लाखों रुपए डोनेट किए और 13 दिन की जेल काटने के बाद अभिनेता को बेल मिली.
जेल से बाहर आकर क्या बोले थे राजपाल यादव
Advertisement
यह भी पढ़ें
अब राजपाल यादव का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें काम या पैसों की जरूरत है. उनके पास काम की आज भी कमी नहीं है. उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए यह भी साफ किया था कि उन पर जो चेक बाउंस के आरोप लगे हैं, वह भी गलत हैं. एक्टर ने कहा था कि वह किसी के सामने न तो गिड़गिड़ाए हैं और न ही काम की भीख मांगी है.