Advertisement

Loading Ad...

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' को कम स्क्रीन मिलने पर भाई कुश ने जताई नाराजगी, अहान पांडे की ‘सैयारा’ का पड़ रहा बुरा असर!

फिल्म 'निकिता रॉय' को मिल रही कम स्क्रीन पर सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने नाराजगी जाहिर की. कुश सिन्हा ने 'निकिता रॉय' को लेकर खुलकर बात की, जिसे बहुत ही सीमित थिएटर में रिलीज किया गया है, इसकी एक वजह यशराज फिल्म्स की 'सैयारा' है. इस फिल्म में अहान पांडे और अनित पड्डा नजर आ रहे हैं, जिसे ज्यादा स्क्रीन और प्रमोशन

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, इन दिनों वो अपनी फिल्म निकिता रॉय की वजह से खबरों में बनी हुई हैं, सोनाक्षी की इस फिल्म का डायरेक्शन उनके भाई कुश ने किया है. 

सोनाक्षी के भाई कुश ने जताई नाराजगी!
बतौर डायरेक्शन अपनी पहली फिल्म 'निकिता रॉय' को मिल रही कम स्क्रीन पर सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने नाराजगी जाहिर की.  कुश सिन्हा ने 'निकिता रॉय' को लेकर खुलकर बात की, जिसे बहुत ही सीमित थिएटर में रिलीज किया गया है, इसकी एक वजह यशराज फिल्म्स की 'सैयारा' है. इस फिल्म में अहान पांडे और अनित पड्डा नजर आ रहे हैं, जिसे ज्यादा स्क्रीन और प्रमोशन मिल रहा है.

‘इसे कम सिनेमाघरों में ही दिखाया जा रहा’
कुश ने कहा, "निकिता रॉय एक शानदार थ्रिलर फिल्म है, जो कहानी कहने और नए आइडिया पर काम करने की सोच को दिखाती है. भले ही यह फिल्म दमदार और अलग तरह की कहानी पर बनी हो, लेकिन कुछ अनचाही परिस्थितियों की वजह से इसे कम सिनेमाघरों में ही दिखाया जा रहा है.”

Loading Ad...

‘फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नुकसान हो रहा’
कुश ने  इस बात पर नाराजगी जताई कि मौलिक और दमदार कहानियों वाली फिल्मों को पूरा मौका नहीं मिल पा रहा है. कुश ने आगे कहा, ''फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नुकसान हो रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. लोगों को फिल्म की नई और अनोखी कहानी पसंद आ रही है. वो कलाकारों के दमदार प्रदर्शन की भी सराहना कर रहे हैं.’’

Loading Ad...

सुभाष घई ने 'निकिता रॉय' की तारीफ की 
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने भी 'निकिता रॉय' की तारीफ की थी. उन्होंने इसकी तुलना हॉलीवुड डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्माण शैली से की. हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.सुभाष घई ने कहा था, ''कुश सिन्हा ने अपने पहले ही प्रयास में कमाल का निर्देशन किया है.यह थ्रिलर फिल्म अंधविश्वास और तर्कवाद के बीच की बहस को बेहतरीन ढंग से दिखाती है.’’

निकिता रॉय की स्टार कास्ट 
बता दें कि सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' में सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार में हैं. यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा की  फिल्म सैयारा भी रिलीज़ हुई है. 

Loading Ad...

'निकिता रॉय' साल 2025 की दूसरी सबसे ख़राब ओपनर
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय को बेहद ही ख़राब ओपनिंग मिली है. इस फिल्म पर सैयारा का बुरा असर पड़ रहा है, सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' साल 2025 की दूसरी सबसे ख़राब ओपनिंग लेने वाली फिल्म है, फिल्म ने पहले दिन 22 लाख रूपए कमाए हैं. सैयारा की आंधी में सोनाक्षी की निकिता रॉय उड़ती दिख रही है. 

यह भी पढ़ें

सैयारा ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया धमाल
वहीं बात करें सैयारा की तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर ग़ज़ब का रिस्पांस मिल रहा है, पहले दिन अहान पांडे की इस फिल्म ने 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 24 करोड़ का कारोबार किया है, दो दिनों में इस फिल्म ने 45 करोड़ की कमाई कर डाली है, किसी भी डेब्यू एक्टर के लिए ये आंकड़े बेहद दी शानदार हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...