Advertisement

Loading Ad...

Sonakshi Sinha को शादी के बाद लगा तगड़ा झटका, वजह जानकर उड़ेंगे होश

23 जून, ये वो दिन था, जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल शादी के बंधन में बंधे ,तमाम बवाल और विवाद के बीच सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की थी, शादी को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे थे।कभी सुनने में आया था की इस शादी से सिन्हा परिवार पर बवाल मचा हुआ है, तो कभी कहा गया की सोनाक्षी शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी

Loading Ad...

23 जून, ये वो दिन था, जब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इक़बाल शादी के बंधन में बंधे ,तमाम बवाल और विवाद के बीच सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की थी।शादी को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे थे।कभी सुनने में आया था की इस शादी से सिन्हा परिवार पर बवाल मचा हुआ है। तो कभी कहा गया की सोनाक्षी शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी।लेकिन ये सभी दावे अफ़वाह ही निकले।शादी में सिन्हा परिवार शामिल हुआ था और सोनाक्षी के ससुर iqbal Ratansi ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था की सोनाक्षी अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी।

शादी होते ही सोनाक्षी को लगा सबसे बड़ा झटका

वहीं अब शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को सबसे बड़ा झटक लग गया है। दरअसल शादी होते ही सोनाक्षी सिन्हा के हाथ से बॉलीवुड की सुपरहिट फ़िल्म का sequel निकल गया है। बता दें कि अजय देवगन जल्द ही साल 2012 में आई उनकी सुपरहिट फ़िल्म सन ऑफ सरदार का sequel लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आई थी। वहीं इनके अलावा इस फ़िल्म में संजय दत्त और जूही चावला भी अहम रोल में नज़र आए थे। क़ॉमेडी और एक्शन से भरपूर ये फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी पसंद आई थी।वहीं अब सुनने में आ रहा है की सोनाक्षी सिन्हा का इस फ़िल्म से पत्ता कट गया है।मीडिया रिपोटस् की माने तो सोनाक्षी फ़िल्म के sequel का हिस्सा नहीं होंगी।मीडिया के गलियारों में ऐसा दावा किया ज़ा रहा है की सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन तो होंगे।लेकिन इस फ़िल्म में सोनाक्षी की जगह किसी और एक्ट्रेस को अजय देवगन के अपोज़िट कास्ट किया जा रहा है। दरअसल सोनाक्षी को रिप्लेस इस फ़िल्म से बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है। 

ख़बरें आ रही हैं की फ़िल्म में सोनाक्षी की ज़गह मृणाल रोमांस करती नज़र आएँगी।फ़िल्म के पहले पार्ट में अजय और सोनाक्षी की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी की फ़िल्म के दूसरे पार्ट में सोनाक्षी ही नज़र आएँगी। लेकिन अब इस फ़िल्म से मृणाल ने सोनाक्षी की छुट्टी कर दी है।यूँ तो अभी इसे लेकर किस तरह का कोई officially बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ख़बरों का बाजार गर्म है की सन ऑफ सरदार 2 से सोनाक्षी को बाहर कर दिया गया है।सालो से सोनाक्षी ने कोई हिट फ़िल्म नहीं दी है। फ़िलहाल उन्हें  एक बड़ी हिट फ़िल्म की ज़रूरत है। अगर वो सन ऑफ सरदार 2 में काम करती तो शायद एक्ट्रेस हिट फ़िल्म का स्वाद चख सकती थी।

Loading Ad...

लेकिन अब तो उनके साथ ये बड़ी फ़िल्म भी निकल गई।ऐसे में कहा जा रहा है की सोनाक्षी को शादी के कुछ दिनों बाद ही ज़ोर का झटका लग गया है।बताया जा रहा है की इस फ़िल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू होगी। फ़िल्म में एक बार फिर से अजय देवगन और संजय दत्त का मज़ेदार मुक़ाबला देखने को मिलने वाला है।वहीं स्कॉटलैंड  में ही मृणाल  और अजय सारे गानों को भी शूट करेंगे।ख़बरों की माने तो इस फ़िल्म को 50 दिनों के शूट में पूरा किया जाएगा और ये फ़िल्म पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होगी।अजय और मृणाल की ये फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी सकती है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बात करें सोनाक्षी और ज़हीर की तो दोनों को इस शादी की वजह से सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने इस शादी को  लव जिहाद से भी जोड़ दिया।इतना ही नहीं बिहार में भी इनकी शादी को लेकर जमकर बवाल मचा था।सोनाक्षी को बिहार में ना घूसने देने की धमकी तक मिल चुकी है। हाल ही में सोनाक्षी के पिता शत्रुध्न की तबीयत भी बिगड़ गई थी।जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफ़ी परेशान हो गई थी। वहीं अब सन ऑफ सरदार 2 जैसी फ़िल्म  हाथ से जाने से सोनाक्षी को ज़ोर का झटका लगा है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...