Advertisement

Loading Ad...

Somy Ali ने खोली Salman - Aishwarya के अफेयर की सच्चाई, कैसे उजड़ी उनकी दुनिया

सोमी अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें पता चला कि ऐश्वर्या का सलमान के साथ नजदीकी रिश्ता है। सोमी ने अपने और सलमान के रिश्ते के अंत के पीछे की कहानी भी साझा की, जिसमें उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Loading Ad...
सलमान खान (Salman Khan) हमेशा ही अपनी फिल्मों और लव अफेयर्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। 90 के दशक में उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के साथ जुड़ा था। ये रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा, लेकिन जब ऐश्वर्या राय उनकी जिंदगी में आईं, तो ये रिश्ता टूट गया।

हाल ही में सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कैसे सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग के दौरान जब उन्होंने सलमान को फोन किया, तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद सोमी ने संजय लीला भंसाली से बात की, जिन्होंने बताया कि सलमान एक शॉट दे रहे हैं।



सोमी ने ये भी कहा कि धीरे-धीरे ऐश्वर्या का सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिम में आना-जाना बढ़ गया। उन्हें वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। जब सोमी को ये सब पता चला, तो उन्होंने समझ लिया कि अब उनके लिए जाने का सही समय है।

सोमी और सलमान का रिश्ता काफी गहरा था, लेकिन ऐश्वर्या की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया। सोमी ने कहा कि वो हमेशा सलमान की खुशियों ही चाहती थीं, लेकिन जब ऐश्वर्या की बात आई, तो उन्हें लगा कि उनका रिश्ता खत्म हो रहा है।


बता दें रिश्ता टूटने के बाद सोमी अली ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे ।दिसंबर 2022 में,  सलमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सलमान ने उनका शोषण किया और उन्हें सिगरेट से जलाया। उन्होंने सलमान को बॉलीवुड का 'हार्वे विंस्टीन' कहा था। अब एक बार फिर सोमी ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोला है और चौंकाने वाली बातें बताई हैं। इतना ही नहीं सोमी ये भी दावा कर चुकी है कि सलमान उन्हें बुरी तरह पीटते थे और गालियां देते थे। जब सलमान को उनके अफेयर्स के बारे में पता चला, तो उन्होंने कहा कि "सिर्फ मर्द ही धोखा दे सकते हैं, महिलाएं नहीं।"

बात करे सोमी कि तो सोमी ने अपने करियर में कई films में काम किया है और एक अच्छे एक्टर के रूप में पहचानी जाती हैं। उन्होंने बाद में बॉलीवुड छोड़कर social work में ध्यान दिया और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना शुरू किया।खेर बात करे सोमी और सलमान के रिश्ते की तो वो अब एक पुरानी कहानी बन चुकी है, जो आज भी लोगों को याद है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...