Advertisement

Loading Ad...

Singham Again Box Office Day 3 Collection: Ajay की फिल्म ने तीसरे दिन किया ऐसा कमाल,देखते रह गए सब !

अजय देवगन की सिंघम अगेन के तीसरे दिन के आँकड़े सामने आ गए हैं । फ़िल्म ने तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और इसी के साथ ये फ़िल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है।बता दें कि फ़िल्म सिंघम अगेन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.80 करोड़ की कमाई की है।

Loading Ad...
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धुआँधार कमाई कर रही है । इस वक्त हर कोई यही जानना चाह रहा है की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन ने अब तक कितने करोड़ों की कमाई की है । फ़िल्म की रिलीज़ के बाद सभी की निगाहें इसी पर टिकी रहती हैं की बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म ने अब तक कितने करोड़ों का कारोबार किया है। तो चलिए इंतज़ार किस बात का बताते हैं आपको की सिंघम अगेन ने तीसरे दिन कितने करोड़ों का कारोबार किया है। बता दें कि अजय देवगन की सिंघम अगेन के तीसरे दिन के आँकड़े सामने आ गए हैं । फ़िल्म ने तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और इसी के साथ ये फ़िल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है।

वीकेंड पर सिंधम अगेन ने कमाए इतने करोड़ !

बता दें कि फ़िल्म सिंघम अगेन ने तीसरे दिन  बॉक्स ऑफिस पर 36.80  करोड़  की कमाई की है। इसी के साथ फ़िल्म ने अपने वीकेंड पर 125 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।अजय देवगन की इस  फ़िल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया है।दर्शकों को रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स काफ़ी पसंद आ रहा है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे। उम्मीद जताई जा रही थी की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। अब ऐसा ही होता दिख रहा है, दीवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फ़िल्म के साथ भूल भुलैया 3 भी रिलीज़ हुई है।कार्तिक की फ़िल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। कार्तिक की फ़िल्म भूल भुलैया 3 से अजय की सिंधम अगेन को ज़ोर दार टक्कर देखने को मिल रही है। उसके बाद भी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

रिलीज़ से पहले भी कमाए करोड़ों !

बता दें कि सिंघम अगेन के ज़रिए अजय देवगन ने अपने क़रियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। अजय देवगन की इस फ़िल्म को लेकर ग़ज़ब क्रेज देखने को मिल रहा हैं । वहीं दूसरी तरफ फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही अच्छी खासी कमाई कर ली थी।सिंघम अगेन को लेकर भी लोगों में ग़ज़ब की दीवानगी देखने  को मिल रही है।  फ़िल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। अजय देवगन  की इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया था।बताया जा रहा है की फ़िल्म ने नॉन थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले ही अपना आधा बजट वसूल लिया है।मीडिया रिपोट्स की माने तो रोहित शेट्टी  ने सिंघम अगेन के ज़रिए करोड़ों की डील साइन की है।बता दें कि सिंघम अगेन का बजट 350  करोड़ रूपये है और इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही 200 करोड़ की कमाई कर डाली है।दरअसल इस फ़िल्म के डिजीटल राइट्स Amazon prime ने ख़रीद लिए हैं।बताया जा रहा है की सिंघम अगेन ने डिजीटल राइट्स, सेटेलाइट राइट्स  और म्यूज़िक राइट्स बेचकर 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन एक कॉप यूनिवर्स फ़िल्म है। फ़िल्म में अजय देवगन अहम रोल में नज़र आएं हैं । वहीं फ़िल्म में अजय के अपोज़िट करीना कपूर खान नज़र आईं हैं । इसके अलावा फ़िल्म में सिंबा रणवीर सिंह भी दमदार रोल में नज़र आए हैं । वहीं सूर्यवंशी अक्षय कुमार भी ख़ास रोल में नज़र आए हैं। फ़िल्म में इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम अगेन के किरदार में नज़र आईं हैं । फ़िल्म में इस बार टाइगर श्रार्फ भी धमाल मचाते नज़र आए हैं। वहीं विलेन के रोल में अर्जुन कपूर बेहद ही ख़ूँख़ार अंदाज में दिखाई दिए हैं ।फ़िल्म में  बेहद ही लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई दी है।ख़ैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कितने दिनों तक टिकी रहती हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...