Advertisement
सिंगर विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में इलाज जारी, कॉन्सर्ट की तारीख हुई पोस्टपोन
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज मिल रहा है। इस घटना के चलते उनका अपकमिंग कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया गया है
Advertisement
कॉन्सर्ट पोस्टपोन और टिकट रिफंड की जानकारी
इसके साथ ही, ऑगरनाइजरों ने ये भी बताया कि जिन लोगों ने टिकट खरीदी थीं, उन्हें पूरी रकम रिफंड कर दी जाएगी। उन्होंने लिखा, "हम आपको हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और इस मुश्किल घड़ी में आपके समर्थन की सराहना करते हैं। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा और जिनके पास टिकट हैं, उन्हें रिफंड मिल जाएगा।"
फैंस की चिंता
बता दें विशाल ददलानी के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। कई फैंस ये भी जानने के लिए परेशान हैं कि आखिरकार ये एक्सीडेंट कैसे हुआ, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विशाल ददलानी के फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी ही पूरी तरह से ठीक होकर मंच पर वापसी करेंगे।
Advertisement
Advertisement
यह भी पढ़ें