Advertisement

Loading Ad...

Sikander Day 1 Collection : सलमान की फिल्म का पहले दिन ही हुआ बुरा हाल, खुद का भी रिक़ॉर्ड नहीं तोड़ पाए !

बता दें कि सिकंदर से उम्मीदें जताई जा रही थी की ये फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सलमान खान की सिकंदर कमाई के मामले में एक्टर की पूरानी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को भी मात नहीं दे पाई है।

Loading Ad...
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है।फिल्म की रिलीज़ के बाद हर किसी को इंतज़ार रहता है।उसके बॉक्स ऑफ़िस पर कलेक्शन का। ऐसे में सलमान के फैंस जानना चाह रहे हैं की सिकंदर ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर कितने करोड़ों का बिज़नेस किया है। 

बता दें कि सिकंदर से उम्मीदें जताई जा रही थी की ये फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सलमान खान की सिकंदर कमाई के मामले में एक्टर की पूरानी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को भी मात नहीं दे पाई है। 

पहले दिन सिकंदर का बुरा हाल !

मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सिकंदर ने पहले दिन लगभग 26 करोड़ की कमाई की है। जो की एक्टर के स्टार दम के हिसाब के हिसाब बेहद ही कम कलेक्शन है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की एक्टर का स्टार दम अब फीका पड़ता जा रहा है। एक टाइम पर सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान हुआ करते थे ।उनकी हर फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लिया करती थी । लेकिन अब सलमान खान का चर्म फीका पड़ता जा रहा है। यही वजह है कि सिकंदर बॉक्स ऑफ़िस पर पिटती दिख रही है। पहले दिन के आंकड़े देखकर लग रहा है की सिकंदर के लिए आने वाले दिन आसान नहीं होने वाले हैं। 

12 साल में पहले दिन सलमान की फिल्मों ने की इतनी कमाई !

अगर सलमान की 12 साल तक की फिल्मों के पहले दिन की कमाई के बारे बात की जाए तो इसमें कई फिल्में रही हैं।जिन्होंने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन सिकंदर से अच्छा परफॉर्म किया है। इस लिस्ट में सिकंदर 10वें नंबर पर आ गई है। चलिए आपको दिखाते हैं लिस्ट ।

एक था टाइगर (2012)- 32.93 करोड़
किक (2024)- 26.40 करोड़
बजरंगी भाईजान (2015)- 27.25 करोड़
प्रेम रतन धन पायो (2015)- 40.35 करोड़
सुल्तान (2016)- 36.54 करोड़
टाइगर जिंदा है (2017)- 34.10 करोड़
रेस 3 (2018)- 28.50 करोड़
भारत (2019)- 42.30 करोड़
टाइगर 3 (2023)- 44.50 करोड़
सिकंदर (2025)- 26 करोड़

जनता ने सिकंदर को नकारा !

बता दें कि सलमान खान की फिल्म को Mixed Review मिले हैं।जहां कुछ लोगों ने एक्टर की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। वहीं कई लोगों ने इस फिल्म को सर दर्द बता दिया है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है सिकंदर सलमान के करियर की सबसे घटिया फिल्म है।एक्टर की एक्टिंग का भी  सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया फिल्म को लेकर काफी negative reviews मिल रहे हैं। Critics की तरफ से भी फिल्म को बेहद ही खराब रिव्यूज मिले हैं। फिल्म को मिल रहे रिस्पोंस को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फिल्म हफ्ते भर में ही सिमट जाएगी। 

सिकंदर पर ग्रहण लगाएगा जाट !
बता दें कि सलमान की सिकंदर के लिए सनी देओल की जाट परेशानी खड़ी करने वाली है। दरअसल 10 अप्रेल को सनी देओल जाट नाम की फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा हैं। सलमान की सिकंदर से ज्यादा चर्चा जाट के ट्रेलर की हो रही है। जाट को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज़ देखने को मिल रहा है कि यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। सलमान की फिल्म के पास कमाई करने के लिए सिर्फ एक हफ्ता है। 9 दिन बाद सनी देओल जाट लेकर सबके होश उड़ाने वाले हैं। ऐसे में सनी देओल सलमान की सिकंदर पर ग्रहण लगा सकते हैं। 

फिल्म की स्टारकास्ट का नहीं चला जादू !
बता दें कि 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को A. R murugadaoss ने डायरेक्ट किया है।जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में सलमान के साथ साथ रश्मिका मंदाना , शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स भी नज़र आए हैं। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के नज़र आने के बाद भी सिकंदर सलमान की नैया पार लगाने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिकंदर बॉक्स ऑफ़िस पर लाइफ लाटम कितना कलेक्शन कर पाती है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...