Advertisement

Loading Ad...

Ekta Kapoor के शो Naagin 7 में नजर आएंगी Shweta Tiwari, वायरल तस्वीर ने मचाया हंगामा !

वहीं अब एक और एक्ट्रेस के लिए नागिन 7 का नाम सामने आ रहा है । दरअसल नागिन 7 के लिए बिग बॉस फेम और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अहम रोल में नज़र आ सकती है। मीडिया रिपोट्स की माने तो एकता कपूर ने श्वेता तिवारी को शो के लिए ऑफर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो नागिन 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिख सकती है।

Loading Ad...
एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन ने जब जब टीवी पर दस्तक दी है। तब तब दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया है।अब तक इस शो के छन सीज़न आ चुके हैं।वहीं अब  नागिन के सातवें सीजन का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।इस शो के कई सीजन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोडे़ हैं।ऐसे में फैंस अब देखना चाहते हैं कि एकता कपूर नागिन 7 में किस एक्ट्रेस को लीड रोल में लेकर आती हैं।

इस शो के लिए कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं। तो कुछ एक्टर्स संग मेकर्स की बातचीत की चर्चा है।कभी कहा जा रहा है की मेकर्स ने प्रियंका चौधरी को इस नागिन 7 का offer दिया है।तो कभी ख़बरें आ रही हैं की अंकिता लोखंडे नागिन 7 में दिखाई दे सकती है। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी की बिग बॉस फेम ईशा मालविया नागिन 7 में नजर आ सकती है।  ईशा मालवीया ने नागिन 7 की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था की अगर आप मुझे नागिन में देखना चाहते हो तो प्लीज एकता कपूर मैम को मैसेज कर दो।हालाँकि अभी अब तक किसी भी लीडिंग लेडी का नाम confirm नहीं हुआ है। वहीं हाल ही में एकता कपूर ने ईडी की बधाई देने के साथ साथ फैंस को नागिन 7 को लेकर बड़ा अपडेट दिया था ।और बताया था की जल्द ही नागिन 7 शुरु होने वाला है। 

श्वेता तिवारी बनेंगी एकता कपूर की नागिन ! 

 वहीं अब एक और एक्ट्रेस के लिए नागिन 7 का नाम सामने आ रहा है । दरअसल नागिन 7 के लिए बिग बॉस फेम और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अहम रोल में नज़र आ सकती है।  मीडिया रिपोट्स की माने तो एकता कपूर ने श्वेता   तिवारी को शो के लिए ऑफर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो नागिन 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिख सकती है। 

श्वेता तिवारी की वायरल फोटो का सच ! 

दरअसल सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके चारों तरफ नागराज लिपटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में श्वेता तिवारी ने गोल्डन कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी है और धांसू मेकअप किया है। तस्वीर में श्वेता तिवारी ने एक शानदार पोज भी दिया है। श्वेता तिवारी की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब चलिए आपको बताते हैं श्वेता तिवारी की इस तस्वीर का सच क्या है।

अगर आपको भी ये लग रहा है कि श्वेता तिवारी नागिन 7 का हिस्सा बनने वाली हैं  तो आप गलत हैं। श्वेता तिवारी नागिन 7 में नहीं नजर आने वाली हैं। दरअसल बात कुछ ऐसी है कि श्वेता तिवारी की ये तस्वीर तो उनके एक फैन ने बनाई है जो कि काफी पुरानी है। नागिन 7 का क्रेज़ होने की वजह से एक बार फिर श्वेता तिवारी का ये वीडियो वायरल हो गई है। यही वजह है जो श्वेता तिवारी की इस तस्वीर को देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।

हालांकि श्वेता तिवारी का नागिन बनना फैंस को काफी पसंद आएगा।काफी समय से श्वेता तिवारी ने भी टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में श्वेता तिवारी की टीवी पर वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। देखने वाली बात तो अब ये होगी की फ़ैंस की भारी डिमांड पर एकता कपूर श्वेता को शो को ऑफ़र करती हैं या नहीं।

इन एक्ट्रेस को मिल चुका है नागिन 7 का ऑफ़र !

एकता कपूर के इस शो के लिए कई टीवी हसीनाओं का नाम सामने आ चुका है। मीडिया रिपोट्स की माने तो प्रियंका चौधरी और अंकिता लोखंडे के अलावा इस शो के लिए  nimrit kaur को भी अप्रोच किया गया था, इतना ही नहीं इस शो के लिए jennifer Winget,Riddhima pandit , आयशा सिंह और सुबुल तौकीर खान को भी नागिन 7 के लिए कास्ट करने की ख़बरें सामने आई थी । लेकिन अब इस शो के लिए ईशा मालवीय का नाम सामने आ रहा है ।

कब शुरू होगा नागिन 7 ? 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें आई की थी एकता कपूर का शो नागिन 7 पोस्टपोन कर दिया गया है। ऐसा सुनने में आ रहा था की एकता अब नागिन 7 को बनाने में दिलचस्प नहीं है। लेकिन अब कहा जा रहा है की नागिन 7 को साल 2025 के मीड में शुरू किया जा सकता है और अब सुनने में आ रहा है की  ईशा नागिन 7 में नज़र आ सकती हैं।बता दें कि ईशा के अलावा ऐसा भी कहा जा रहा था की  टीवी एक्टर अंकित गुफ्ता को भी इस शो का ऑफ़र आया था। कहा जा रहा था की वो शो में लीड रोल प्ले करेंगे।लेकिन बाद ये ख़बर महज़ अफ़वाह ही निकली।वहीं इसके बाद सुनने में आया था की अभिषेक कुमार को नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन वो भी इस शो के लिए फ़ाइनल नहीं हुए हैं।

ये हसीनाएँ बन चुकी हैं नागिन !
बता दें कि नागिन के पिछले सीजव में तेजस्वी प्रकाश दिखाई दी थी। इस शो को काफ़ी पसंद किया गया था। टीआरपी के मामले में भी इस शो ने झंडे गाड़ दिए थे।यही वजह है की फैंस नागिन 7 का इंतज़ार कर रहे हैं। अभी तक इस शो में क़ई हसीनाओं ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। शो के पहले और दूसरे सीज़न में मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया था। वहीं नागिन के तीसरे सीज़न में सुरभि ज्योती, करिश्मा तन्ना और अनिता ने अहम रोल निभाया था। उन्हें भी इस शो से काफ़ी शौहरत मिली थी।

वहीं नागिन 4 में नियामक शर्मा और जैस्मीन भसीन नज़र आई थी।इसके अलावा सीज़न 5 में हिना खान और सुरभि चंदना ने नागिन बनकर दुश्मनों को जीना दुश्वार कर दिया   था। वहीं नागिन सीज़न 6 में तेजस्वी प्रकाश और महक चहल ने सबके दिलों में जगह बनाई थी। देखने वाली बात तो अब ये होगी की एकता कपूर किसे  नागिन 7 के लिए फ़ाइनल कर करती हैं ।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...