Advertisement
Shreya Ghoshal: एक्स अकाउंट हैक होने पर श्रेया घोषाल ने फैंस को दी बड़ी चेतावनी
गायिका श्रेया घोषाल ने अपने फैंस को चेतावनी दी है कि उनका 'एक्स' अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे उस अकाउंट से आने वाले किसी भी लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें, क्योंकि यह फर्जी और धोखाधड़ी वाला हो सकता है।
Advertisement
श्रेया घोषाल ने अपनी पोस्ट में बताया
'एंटी-ओबेसिटी' अभियान का समर्थन
इस बीच, श्रेया घोषाल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ मुहिम का समर्थन करने को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने एक वीडियो साझा कर कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एंटी-ओबेसिटी' (मोटापा विरोधी) अभियान शुरू किया है। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारा देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। इसके लिए हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आइए, सही खान-पान अपनाने की शपथ लें, तेल और चीनी का सेवन कम करें, पोषण से भरपूर और मौसमी भोजन खाएं, और बच्चों को भी पौष्टिक आहार दें। अच्छी सेहत ही असली संपत्ति है। इसलिए, छोटे-छोटे बदलाव करके हम देश में बड़ा असर ला सकते हैं।"
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,
24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म जगत से अभिनेता मोहनलाल, आर. माधवन, निरहुआ और गायिका श्रेया घोषाल को इस अभियान में शामिल होने के लिए नामांकित किया।
Advertisement
Advertisement
यह भी पढ़ें
input : IANS