Advertisement

Loading Ad...

Shahrukh Vs Ajay: 2026 में होगा बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्लैश, किंग-दृश्यम 3 में होगा महा मुकाबला!

2026 की गांधी जयंती पर शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्मों के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है, हाल ही में ऐलान हुआ है कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 अगले साल गांधी जयती के मौके पर रिलीज होगी. अजय देवगन इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से थ्रिलर से भरी फिल्म लेकर आने वाले हैं. लेकिन अब अजय का शाहरुख खान की किंग के साथ ज़ोरदार मुकाबला होगा. ऐसे में गांधी जयंती 2026 पर इन दोनों ही बड़ी फिल्मों के बीच महा युद्ध होने वाला है.

Loading Ad...

बॉलीवुड में जब जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर हुई है, तब तब दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है, अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है. वहीं अब बॉलीवुड में ईद के मौके पर सबसे भयंकर टक्कर होने वाली है. 

अजय और शाहरुख में होगी भयंकर टक्कर!

दरअसल 2026 की गांधी जयंती पर शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्मों के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है, हाल ही में ऐलान हुआ है कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 अगले साल गांधी जयती के मौके पर रिलीज होगी. अजय देवगन इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से थ्रिलर से भरी फिल्म लेकर आने वाले हैं. लेकिन अब अजय देवगन का शाहरुख खान की फिल्म किंग के साथ ज़ोरदार मुकाबला होगा. ऐसे में गांधी जयंती 2026 पर इन दोनों ही बड़ी फिल्मों के बीच महा युद्ध होने वाला है. इसी के साथ अजय और शाहरुख़ के बीच 14 साल बाद इतिहास फिर से दोहराया जाएगा और महाक्लैश देखने को मिलेगा.

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म किंग भी 2026 की गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. पहले इस फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज़ करने की तैयारी चल रही थी. लेकिन अब कहा जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को 2 अक्टूबर के मौके पर ही रिलीज़ करेंगे. यूं तो फ़िलहाल किंग की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि शाहरुख की किंग इसी दिन रिलीज़ होगी. इसी के साथ ये साफ़ हो गया है कि बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन और शाहरुख की फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. 

Loading Ad...

ऐसी होगी शाहरुख की फिल्म किंग!

बात करें शाहरुख खान की फिल्म किंग की तो ये एक्शन फिल्म होने वाली है. शाहरुख खान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शाहरुख़ की फिल्म किंग हॉलीवुड फिल्म लियोन: द प्रोफेशनल की हिंदी रिमेक है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ साथ सुहाना खान अहम रोल में नज़र आएंगी. जो इस फिल्म के ज़रिए बड़े पर्दे पर पहली बार नज़र आएंगी. ये फिल्म एक पिता-पुत्री की जोड़ी के बारे में है जो चुनौतियों को पार पाने के लिए एक-दूसरे को प्रशिक्षण देते हैं. इस फिल्म के ज़रिए शाहरुख और सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे. 

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में किलर के रोल में नज़र आएंगे. वहीं फ़िल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाएंगे, जो बेहद ही ख़तरनाक रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में इन तीनों के अलावा दीपिका, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. फिल्म किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. जो कि इससे पहले शाहरुख खान के साथ पठान नाम की फिल्म बना चुके हैं. 

सस्पेंस से भरपूर होगी दृश्यम 3!

बता दें कि अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 3 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफ़िस पर काफी बड़े हिट साबित हुए थे. दृश्यम के दोनों पार्ट्स में बेहद ही ग़ज़ब का सस्पेंस देखने को मिला था. ऐसे में लोग इसके तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, और श्रिया सरन समेत कई स्टार्स अहम रोल में नज़र आएंगे. इस फिल्म को जीतू जोसेफ डायरेक्ट कर रहे हैं. 

Loading Ad...
बॉक्स ऑफ़िस पर किसका बजेगा डंका?

बता दें कि शाहरुख vs अजय देवगन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं, दोनों ही एक्टर्स का बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िलहाल काफी दबदबा देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है. साल 2026 के गांधी जयती पर  शाहरुख और अजय देवगन के बीच फिर से इतिहास दोहाराया जाएगा. दोनों ही फिल्में बिग बजट हैं. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर शाहरूख और अजय में से किसका डंका बजता है. 

पहले भी भिड़ चुके हैं शाहरुख-अजय!

बता दें कि शाहरुख और अजय के बीच पहले भी बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिल चुकी है. साल 2012 में शाहरुख की फिल्म जब तक है जान रिलीज़ हुई थी, यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अहम रोल में नज़र आई थी. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया गया था. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें

वहीं इस फिल्म के साथ अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार भी रिलीज़ हुई थी, कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला अहम रोल में नजर आए थे. Ashwni Dhir के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. ये दोनों ही फिल्में साथ रिलीज़ हुई थी, जिसकी वजह से इनकी कमाई पर भी बुरा असर पड़ा था. अगर इन्हें सोलो रिलीज़ मिलती तो बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के आंकड़े कुछ और ही होते. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...