Advertisement

Loading Ad...

Aamir Khan के बयान से नाराज हुए शाहरुख खान के फैंस, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

आमिर खान के ‘स्वदेश’ को बोरिंग बताने वाले बयान पर शाहरुख खान के फैंस भड़क उठे हैं. सोशल मीडिया पर आमिर को किया जा रहा है ट्रोल. जानिए क्या कहा आमिर ने, और क्यों SRK फैंस कर रहे हैं उनकी आलोचना.

Loading Ad...

बॉलीवुड में जहां सितारे अक्सर एक-दूसरे की फिल्मों की तारीफ करते नजर आते हैं, वहीं आमिर खान के हालिया बयान ने फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है. अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन के दौरान आमिर ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे सोशल मीडिया पर तूफान आ गया. उन्होंने शाहरुख खान की 2004 की फिल्म ‘स्वदेश’ को “बहुत बोरिंग” करार दिया, जिससे SRK के फैंस भड़क उठे और ट्विटर पर आमिर की आलोचना शुरू हो गई.

आमिर ने क्यों ठुकराई थी ‘स्वदेश’?

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि 'स्वदेश' सबसे पहले उन्हें ऑफर की गई थी. उस समय वो आशुतोष गोवारिकर के साथ 'लगान' की शूटिंग कर रहे थे. आमिर के मुताबिक, आशुतोष ने उन्हें जो कहानी सुनाई थी, उसका नाम तब ‘कावेरी अम्मा’ था. आमिर ने कहा:
“मुझे कहानी बहुत धीमी और उबाऊ लगी. मुझे लगा ये फिल्म मेरा ध्यान नहीं खींच पा रही है, इसलिए मैंने उसे मना कर दिया.”

उनके इस बयान ने उस फिल्म के चाहने वालों को आहत कर दिया, जिन्हें ‘स्वदेश’ आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे भावनात्मक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली फिल्मों में गिनी जाती है.

Loading Ad...

फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा

जैसे ही आमिर खान का बयान वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. ट्विटर पर कई यूजर्स ने आमिर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा:
“‘स्वदेश’ के एक सीन में जितना इमोशन है, उतना आमिर की पूरी फिल्मोग्राफी में नहीं मिलेगा.”

Loading Ad...

कई लोगों ने आमिर पर ये भी आरोप लगाया कि वो शाहरुख की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक का अपमान कर रहे हैं.

ये विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने आमिर की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के फ्लॉप होने की कामना करनी शुरू कर दी एक फैन ने गुस्से में लिखा:
“शाहरुख ने आमिर के बेटे की फिल्म को प्रमोट किया था, और आमिर ने जवाब में ‘स्वदेश’ को बोरिंग कह दिया? ये कृतज्ञता नहीं, अहंकार है.”कई यूजर्स ने आमिर की "सेलेक्टिव मेमोरी" और "सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स" पर सवाल उठाए.

Loading Ad...

शाहरुख के बिना स्वदेश की कल्पना भी नहीं की जा सकती

शाहरुख के फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘स्वदेश’ की तारीफों के पुल बांध दिए. एक फैन ने लिखा:“अगर आमिर ‘स्वदेश’ करते तो वाकई वो बोरिंग हो जाती. शाहरुख की आंखों की वो गहराई, वो जुड़ाव ही इस किरदार में जान डालती है.”एक और ने लिखा:"‘स्वदेश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है. आज भी वो फिल्म देशप्रेम का सबसे खूबसूरत उदाहरण है.”

‘स्वदेश’ का कल्ट स्टेटस

2004 में रिलीज हुई ‘स्वदेश’ को दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे और आज भी ये फिल्म भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक मानी जाती है. इसकी कहानी, संगीत, और शाहरुख का दमदार अभिनय इसे एक आइकॉनिक फिल्म बनाता है.

यह भी पढ़ें

खैर विवादों के बीच आमिर खान की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना कर रहे हैं और यह 20 जून को रिलीज होगी. आमिर के अनुसार, ये फिल्म बच्चों, उनकी शिक्षा और इमोशनल जुड़ाव पर आधारित है कुछ हद तक उनकी ही पुरानी फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की थीम को आगे बढ़ाती हुई.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...