Advertisement

Loading Ad...

Sanjay Kapur Funeral: पिता के अंतिम संस्कार में टूट गया बेटा कियान, करिश्मा का बुरा हाल, करीना-सैफ ने संभाला

संजय कपूर के अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो ही हैं. जो काफी इमोशनल करने वाली है. कुछ तस्वीरों में करिश्मा और संजय के 14 साल के बेटे कियान को फूट फूटकर रोते हुए दिख रहा है. वहीं करिश्मा की भावुक नज़र आईं.

Loading Ad...

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिज़नेसमैन संजय कपूर की 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. 53 साल की उम्र में संजय कपूर के इस तरह से चले जाने से  उनका पूरा परिवार टूट गया है. बता दें कि निधन के सात दिन बाज संजय कपूर का गुरूवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया था. इस दौरान एक्स पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ मौजूद थी. संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी परिवार के साथ मौजूद थी. 

14 साल के बेटे कियान का हुआ बुरा हाल


वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो ही हैं. जो काफी इमोशनल करने वाली है. कुछ तस्वीरों में करिश्मा और संजय के 14 साल के बेटे कियान को फूट फूटकर रोते हुए दिख रहा है. पिता के निधन से कियान पूरी से टूट चुका है, जो की इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है. कियान ने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी थी. 

Loading Ad...

सैफ-करीना ने करिश्मा को संभाला

Loading Ad...

वहीं अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें में करिश्मा कपूर को काफी इमोशनल होते हुए देखा जा रहा है, वहीं एक तस्वीर में बेटा कियान और बेटी समायरा मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोए. इस दौरान एक्ट्रेस की काफी भावुक नज़र आई थी. करिश्म कपूर एक्स पति के अंतिम संस्कार के दौरान काफी टूटी हुई नजर आईं. इस दौरान उनकी बहन करीना और जीजा सैफ अली खान ने उन्हें संभाला. करीना भी इस दौरान काफी इमोशनल नजर आ रही थीं. वो काले चश्मे के पीछे अपने आंसू छिपाती हुई नजर आईं.

Loading Ad...

कैसे हुई संजय कपूर की मौत
बता दें कि संजय कपूर का हॉर्ट अटैक आने से निधन हुआ था. ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे. दोस्त सुहेल सेठ के अनुसार संजय कपूर घोड़े पर सवार थे और पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मक्खी निगल ली. ये मक्खी उनके गले में फंस गई, जिससे उन्हें जलन और परेशानी होने लगी. इसके बाद अचानक हुई घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

करिश्मा के पूर्व पति थे संजय कपूर
बता दें कि संजय कपूर, कपूर ख़ानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है. हालांकि करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा टाइम पर तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानि साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक़ के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जो सालों तक चर्चाओं में रहे थे. करिश्मा से तलाक़ के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. 

Loading Ad...

संजय कपूर ने तीन बार की थी शादी
संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने. लेकिन साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक़ हो गया था. करिश्मा और संजय की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और यह जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई थी. पर जब तलाक हुआ तो फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. वहीं साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. दोनों का क बेटा भी है. 

यह भी पढ़ें

संजय कपूर के काफी करीब थे बच्चे
संजय के जाने से करिश्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. दोनों का 2016 में तलाक हो गया था, पर बच्चे संजय के काफी करीब थे. करिश्मा भी 2023 में संजय कपूर संग डिनर पर नजर आई थीं. लेकिन क्या पता था कि संजय कपूर यूं अचानक इस दुनिया से चल बसेंगे. उनके इस तरह चले से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...