Advertisement
समय रैना ने बवाल के बाद डिलीट किए 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो के वीडियो, अब दी सफाई
समय रैना ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो के वीडियो डिलीट कर दिए और बवाल के बाद सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल लोगों को हंसी देना था, न कि किसी को ठेस पहुंचाना।
Advertisement
समय रैना ने दी सफाई
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है। साथ ही यूट्यूबर्स द्वारा कथित तौर पर की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मामले की सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोमवार को यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख मीरा चट को एक पत्र लिखकर "इंडियाज गॉट लेटेंट" शो से संबंधित वीडियो को हटाने का आग्रह किया, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिससे इंटरनेट पर आक्रोश फैल गया।
Advertisement
यह भी पढ़ें
Input : IANS