Advertisement
Israel-Palestine मामले पर बुरी तरह फंसे Salman, SRK, और Aamir, मुसलमानों ने निकाला ग़ुस्सा
जहां एक तरफ़ बॉलीवुड की कुछ हस्तियाँ फ़िलिस्तीन का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं, वहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े खान सलमान ,शाहरूख और आमिर खान इस मामले पर चुप हैं।उनकी चुप्पी ने कई लोगों को नाराज कर दिया है, कई लोग सोशल मीडिया पर तगड़ी पर ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, करीना कपूर खान समेत कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने ऑल आइज ऑन राफा का पोस्ट शेयर कर फ़िलिस्तीन का समर्थन किया है।ऐसे करने से बॉलीवुड की जमकर आलोचना हो रही है, सोशल मीडिया पर #boycott bollywood ट्रेंड भी कर रहा है। लोग जमकर बॉलीवुड के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं।
फ़िलिस्तीन मामले की वजह से बुरे फंसे Khans
वहीं एक शोहेब नाम के यूजर ने लिखा - राफा में इजराइल द्वारा निर्दोष फिलिस्तीनियों की हत्या के बाद बॉलीवुड हस्तियां फिलिस्तीन के समर्थन में हैं और उसके साथ खड़ी हैं नोरा फतेही, मलायका अरोड़ा, वरुण धवन, सोनम कपूर। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अभी भी चुप हैं ।इसके अलावा Black Rabbit नाम के एक यूजर ने लिखा -
Advertisement
इज़रायल और फ़िलिस्तीन मामले पर चुप्पी साधना बॉलीवुड के तीनों खान्स के लिए भारी पड़ गया है।मुस्लिम समुदाय के लोग ही सलमान , शाहरूख और आमिर पर ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।हैरान करने वाली बात तो ये है की जहां कुछ ब़ॉलीवुड हस्तियाँ फिलीस्तीन का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं। वहीं ख़ान्स मामले पर चुप्पी साधने की वजह से फ़ंस गए हैं।मुस्लिम समुदाय के लोग ही कह रहे हैं की ख़ान्स डर की वजह से कुछ नहीं बोल रहे हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि ये पहला मौक़ा नहीं है, जब किसी बड़े मामले पर सलमान,आमिर और शाहरूख ने चुप्पी साधी हो,इससे पहले भी वो कई बार बड़े बड़े मामलों पर चुप रहकर लोगों के ग़ुस्सा का शिकार हो चुके हैं, ऐसा कहा जा रहा है की फ़िल्मों के ब़ॉयकट के होने के डर से खान्स ने चुप्पी साधी हुई है।क्योंकि तीनों ही पास्ट में अपने बयानों की वजह से फ़िल्मों का विरोध झेल चुके हैं।बता दे की ऑल आइज इन राफा पर सबसे ज़्यादा आलोचना एक्ट्रस नुसरत भरूचा की हो रही है। जिन्हें पिछले साल इज़रायल पर हुए आंतकी हमले के बीच नुसरत वहीं थी, बाद में इज़रायल और मोदी सरकार की मदद से उन्हें भारत सही सलामत पहुँचा गया था।हालाँकि अब वही फ़िलिस्तीन का समर्थन कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।