Advertisement

Loading Ad...

Singham Again में हुई Salman Khan की Entry, Ajay Devgn संग मिलकर बॉक्स ऑफिस पर छापेंगे करोड़ों !

सिंघम अगेन में दबंग के चुलबुल पांडे धाँसू एंट्री मारते नज़र आएँगे। बता दें कि सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स दिखाने वाले हैं और अब सुनने में आ रहा है की सलमान खान भी इसका हिस्सा बन गए हैं। रोहित शेट्टी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो वायरल हुई है। जिसमें अजय देवगन और सलमान खान पुलिस की वर्दी में साथ दिखाई दे रहे हैं।वायरल हो रही इस फ़ोटो के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है की ये फ़ोटो सिंघम 3 का ही सीन है।

Loading Ad...
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।जैसे जैसे फ़िल्म की रिलीज़ डेट पास रही है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम  पर एक वीडियो शेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में ये खुलासा भी किया था की- इस हीरो के बिना सिंघम अधूरा है।इस दिवाली Scorpio आएगी भी,घूमेगी भी।लेकिन एंट्री किसी और की होगी।रोहित शेट्टी के इस ऐलान के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है की रोहित शेट्टी जिस एक्टर की एंट्री की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है।

मीडिया रिपोट्स की माने सिंघम अगेन में दबंग के चुलबुल पांडे  धाँसू एंट्री मारते नज़र आएँगे। बता दें कि सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स दिखाने वाले हैं और अब सुनने में आ रहा है की सलमान खान भी इसका हिस्सा बन गए हैं। रोहित शेट्टी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो वायरल हुई है। जिसमें अजय देवगन और सलमान खान पुलिस की वर्दी में साथ दिखाई दे रहे हैं।वायरल हो रही इस फ़ोटो के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है की ये फ़ोटो सिंघम 3 का ही सीन है।सोशल मीडिया पर भी लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है की सलमान खान की सिंघम अगेन में एंट्री पक्की हो गई है।मीडिया रिपोट्स की माने तो फ़िल्म में सलमान खान Cameo करते नज़र आएँगे।अब सलमान खान की एंट्री को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।


बताया जा रहा है की सिंघम अगेन तो तय की कई रिलीज़ डेट पर रिलीज़ नहीं किया जाएगा। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी बताई जा रही है।मीडिया रिपोट्स की माने तो सिघंम अगेन का पोस्ट प्रोडक्शन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।फ़िल्म को पूरा होने में उम्मीद से ज़्यादा वक़्त लग रहा है।सुनने में आ रहा है की मेकर्स फ़िल्म के साथ जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते। रोहित शेट्टी फ़िल्म के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसीलिए उन्होंने फ़िल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया है।

बता दें कि सिंघम अगेन पहले 15 अगस्त के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली थी।लेकिन अब फ़िल्म की रिलीज़ डेट बदल गई है।अब अजय देवगन की ये फ़िल्म दीवाली के मौक़े पर रिलीज़ होगी।सिंघम अगेन 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर पर रिलीज़ होगी।रोहित शेट्टी की इस फ़िल्म का मुक़ाबला कार्तिक आर्यन की फ़िल्म भूल भूलैया 3 से होगा। जो दीवाली पर ही दस्तक देने वाली है।

बात करें सिंघम अगेन की तो फ़िल्म में बेहद ही लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नज़र आने वाली है। दरअसल फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा ,सूर्यवंशी अक्षय कुमार भी नजर आएँगे। वहीं इसके अलावा फ़िल्म में सिंबा बने रणवीर सिंह भी अहम रोल में नज़र आएँगे।इसके अलावा फ़िल्म में टाइगर श्रॉर्फ भी पुलिस के किरदार में नज़र आएँगे।इनके अलावा फ़िल्म में दो लीडिंग लेडीज़ भी दिखाई देंगी।जहां फ़िल्म में दीपिका लेडी सिंघम के रोल में नज़र आएँगी।वहीं करीना कपूर खान भी इस फ़िल्म का हिस्सा होगी।इसके अलावा विलेन के रोल में अर्जुन कपूर नज़र आएँगे। जो की बेहद ही ख़तरनाक अंदाज में नज़र आएँगे।रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को काफ़ी 300 करोड़ के बजट से बनाया गया है।ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिंघम 3 में सलमान खान की एंट्री क्या धमाल मचाती है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...